लाइव न्यूज़ :

यूपी में 69 हजार पदों पर निकली है सरकारी नौकरी, जानिए एग्जाम से जुड़ी सभी जानकारियां

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Updated: January 4, 2019 15:49 IST

सहायक शिक्षकों की इस भर्ती परीक्षा में 4.30 लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स ने आवेदन किया है, जिनमें 52 हजार से ज्यादा प्रयागराज से हैं। वहीं लखनऊ से 42 हजार, वाराणसी से 35, जबकि आगरा से 32 अभ्यर्तियों ने इसके लिए आवेदन किया है। 

Open in App

यूपी में 6 जनवरी को सरकारी प्राइमरी स्कूलों के लिए 69 हजार सहायक शिक्षकों की भर्ती परीक्षा का आयोजन होने जा रहा है। इस एग्जाम के लिए 4.30 लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स ने अप्लाई किया है। इसके अलावा 12452 आवेदन रद्द भी किए गए हैं। एग्जाम के लिए 800 सेंटर बनाए गए हैं। परीक्षा में किसी तरह की बाधा उत्पन्न ना हो इसके लिए  केंद्र के आसपास धारा 144 लगाई जाएगी। सहायक शिक्षकों की इस भर्ती परीक्षा में 52 हजार से ज्यादा कैंडिडेट्स प्रयागराज से हैं। वहीं लखनऊ से 42 हजार, वाराणसी से 35, जबकि आगरा से 32 अभ्यर्तियों ने इसके लिए आवेदन किया है। 

किस तरह मिलेंगे मार्क्स: इसके लिए यूपी सरकार द्वारा लिखित एग्जाम के लिए कोई कट ऑफ तय नहीं की गई है। इस एग्जाम के 60 प्रतिशत नंबर्स, जबकि दसवीं, बारहवीं, ग्रेजुऐशन और बीएड/डीएड/बीटीसी के 10-10 पर्सेंट नंबर्स जोड़े जाएंगे। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें- http://atrexam.upsdc.gov.in/

नहीं मिला आयुसीमा में छूट का लाभ: इस परीक्षा में गलती से प्रशिक्षण योग्यता के कॉलम में गलत कोड भरने वाले शिक्षामित्र भी बैठ सकेंगे। उन्हें ऑफलाइन प्रवेश पत्र दिए जाएंगे। कुछ शिक्षामित्रों ने अपनी प्रशिक्षण योग्यता दूरस्थ बीटीसी के स्थान पर विशिष्ट बीटीसी भरी थी, जिसकी वजह से उन्हें आयुसीमा में छूट का लाभ नहीं मिला, साथ ही उनके आवेदन भी रद्द किए जा चुके हैं। बता दें कि नियमों के मुताबिक 40 साल के कैंडिडेट्स ही भर्ती से लिए आवेदन कर सकते थे, लेकिन शिक्षामित्र रिटायरमेंट तक आवेदन कर सकते हैं। जिनको कोर्ट के आदेश पर एग्जाम में शामिल किया जा रहा है, उन्हें 5 जनवरी तक ऑफलाइन एडमिट कार्ड भेज दिए जाएंगे।

टॅग्स :नौकरीसरकारी नौकरीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

रोजगार अधिक खबरें

रोजगारइसरो, बीपीएससी, राजस्थान सरकारी सेवा और बैंक ऑफ महाराष्ट्र में निकली बंपर भर्ती, सरकारी नौकरी के प्रतियोगी यहां जानें सब कुछ

रोजगारUPPBPB UP Police Recruitment 2022: जल्द होगी 26,382 पदों पर सिविल पुलिस और फायरमैन की भर्ती, जाने लास्ट डेट और अप्लाई का तरीका

रोजगाररेलवे भर्ती 2021: 3591 वैकेंसी के लिए आवेदन, कोई परीक्षा और इंटरव्यू नहीं, जानें प्रोसेस

रोजगारदिल्ली में सरकारी नौकरी करने का शानदार मौका, 1800 पदों पर भर्ती शुरू, जानें डिटेल्स

रोजगारSUPER TET 2021: यूपी में सरकारी शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, आवेदन की तारीख चार दिन में हो रही है खत्म, जानें सबकुछ