RRB Group D 2018: जल्द ही जारी होगा आरआरबी एग्जाम सिटी, शिफ्ट की डिटेल्स, यहां करें क्लिक
By धीरज पाल | Published: October 5, 2018 12:50 PM2018-10-05T12:50:04+5:302018-10-05T12:50:04+5:30
रेलवे भर्ती बोर्ड ग्रुप इस वक्त 63000 पदों की भर्तियां करा रही है। आरआरबी 16 अक्टूबर को होने वाली आरआरबी एग्जाम की डिटेल्स, शिफ्ट व टाइम आज किसी भी वक्त जारी करेगा।
नई दिल्ली, 05 अक्टूबर:रेलवे भर्ती बोर्ड ग्रुप इस वक्त 63000 पदों की भर्तियां करा रही है। आरआरबी 16 अक्टूबर को होने वाली आरआरबी एग्जाम की डिटेल्स, शिफ्ट व टाइम आज किसी भी वक्त जारी करेगा। जो उम्मीदवार 16 अक्टूबर को आयोजित होने वाले एग्जाम में सम्मिलित होंगे वो आरआरबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। इससे पहले 30 सितंबर को डिटेल्स जारी होने वाली थी लेकिन किसी कारणवश जारी नहीं हो सकी। इसके बाद 5 अक्टूबर की तारीख निर्धारित की गई।
बता दें कि परीक्षा की डेटशीट रविवार को जारी होने वाली थी। लेकिन एक बार फिर रेलवे रिक्रटूमेंट बोर्ड ने इसकी तारीख आगे बढ़ा दिया है। इससे पहले रेलवे रिक्रटूमेंट बोर्ड ग्रुप डी की परीक्षाएं 17 सितंबर से 16 अक्टूबर तक आयोजित की गईं थी। तब उनके एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए गए थे।
इसके अलावा उम्मीदवारों को बता दें कि प्रैक्टिस करने के लिए मॉक लिंक 10 सितंबर को जारी होगा। इस लिंक पर क्लिक कर आप देख सकेंगे कि RRB Group CBT परीक्षा का स्वरूप कैसा होगा। मालूम हो कि एग्जाम कम्यूटर बेस्ड होगा। उम्मीदवारों को सीबीटी परीक्षा क्वालिफाई करने के लिए कम से कम 40 प्रतिशत मार्क्स लाने होंगे। ये क्वालिफाइंग मार्क्स ओबीसी के लिए 30 प्रतिशत, एससी के लिए 30 प्रतिशत और एसटी के लिए 25 प्रतिशत रखे गए हैं।
आरआरबी ग्रुप-डी के एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड
1: आरआरबी वेबसाइट पर जाएं, ध्यान दें अपने रीजन की वेबसाइट पर ही जाएं जैसे- www.rrbbpl.nic.in, www.rrbald.nic.in आदि...
2: वहां ऊपर ही एडमिट कार्ड से संबंधित पॉपअप शो कर रहा होगा। वहां- Click Here to Download Admit Card कार लिंक बना हुआ है। इस पर क्लिक करें।
3: यहां आपके सामने एक विंडो खुलेगी, इसमें आपसे रजिस्ट्रेन नंबर और पासवर्ड मांगा जाएगा।
4: दोनों जानकारियां सही-सही भरते ही आपके स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड दिखने लगेगा।
5: इस एडमिट कार्ड को किसी साइबर कैफे से प्रिंट आउट ले लें।