लाइव न्यूज़ :

RRB Recruitment 2019-20: लोकसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार का बड़ा एलान, रेलवे में 4 लाख पदों पर होंगी भर्तियां

By धीरज पाल | Updated: January 24, 2019 10:46 IST

रेलवे में निकलने वाली इस भर्तियों में आर्थिक रुप से कमजोर उम्मीदवारों को  10 फीसदी आरक्षण का लाभ मिलेगा। वहीं,पीएम नरेंद्र मोदी ने दावा किया कि उनकी सरकार ने पिछले साढ़े चार साल में देश में विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के करोड़ों अवसर सृजित करने में मदद की है।

Open in App

मोदी सरकार के इन पांच सालों में लगातार बढ़ती बेरोजगारी पर उठ रहे सवालों पर रेल मंत्री पीयूष गोयल ने विराम लगा दिया है। लोकसभा चुनाव से पहले बेरोजगारों के लिए पीयूष गोयल ने बड़ा एलान किया है। पीयूष गोयल ने रेलवे में 4 लाख पदों पर भर्तियों का एलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि अगले दो वर्षों  देश में सबसे अधिक लोग भारतीय रेलवे में काम करते हैं, पिछले वर्ष डेढ लाख के लगभग नई नौकरियां निकाली गयी थी, और देश में अगले दो वर्षों में लगभग 4 लाख नौकरी अकेले रेलवे देने जा रहा है। 

बुधवार को पीयूष गोयल ने 22 रेल  सेवाओं के विस्तार को मंजूरी देने और देश और रेलवे में नौकरियों के बढते अवसर के संबंध में संवाददाताओं के साथ बातचीत की और अकेले रेलवे में हमने 4 लाख नौकरियों के अवसरों को मंजूरी दी है। उन्होंने कहा कि रेलवे समय-समय पर नौकरियों के अवसर देता ही है, सर्वे दर्शाता है कि अगले 6 महीनों में नौकरियां बड़े पैमाने पर आने वाली हैं, जिसमे 56% कहते हैं कि यह नई जॉब होंगी।  वहीं, बता दें कि रेलवे में अभी 1 लाख 32 हज़ार अभी पद खाली है और दो साल में 1 लाख लोग और रिटायर होने वाले हैं। 

उधर, रेलवे में निकलने वाली इस भर्तियों में आर्थिक रुप से कमजोर उम्मीदवारों को  10 फीसदी आरक्षण का लाभ मिलेगा। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि उनकी सरकार ने पिछले साढ़े चार साल में देश में विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के करोड़ों अवसर सृजित करने में मदद की है।

स्वतंत्र परामर्श दाता संगठन सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकनॉमी (सीएमआईई) ने हाल ही में अनुमान व्यक्त किया था कि देश में 2018 में 1.10 करोड़ लोगों को नौकरियां गंवानी पड़ी। ऐसे में मोदी का यह दावा महत्वपूर्ण हो जाता है।

मोदी ने यहां एक खरीदारी महोत्सव का उद्घाटन करने के बाद कहा, ‘‘चाहे पर्यटन हो या विनिर्माण या सेवा क्षेत्र, पिछले साढ़े चार साल के दौरान रोजगार के करोड़ों अवसर सृजित हुए हैं।’’ वर्ष 2017 में तत्कालीन केंद्रीय श्रम मंत्री बंडारू दत्तात्रेय ने कहा था कि देश की आर्थिक वृद्धि से रोजगार सृजन में फायदा नहीं हो पा रहा है।

मोदी ने कहा कि सरकार सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उपक्रमों (एमएसएमई) की हरसंभव तरीके से मदद कर रही है। उन्होंने इस क्षेत्र के लिये उठाए गए विविध कदमों का भी जिक्र किया।

उन्होंने कहा कि ब्याज में छूट की योजना को बढ़ाकर पांच प्रतिशत करने तथा इसमें मर्चेंट निर्यातकों को भी शामिल करने से निर्यातकों को 600 करोड़ रुपये तक का फायदा होगा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार ने छोटे उद्यमियों के लिये सरकारी ई-मार्केटप्लेस तैयार किया है। उन्होंने कहा कि अब तक इसके जरिये 16,500 करोड़ रुपये का व्यापार हुआ है।

(भाषा एजेंसी से इनपुट)

टॅग्स :भारतीय रेलपीयूष गोयलमोदी सरकारनौकरी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

रोजगार अधिक खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस