लाइव न्यूज़ :

RPSC जल्द घोषित कर सकता है स्कूल व्याख्याता भर्ती परीक्षाओं की तारीख  

By रामदीप मिश्रा | Updated: January 6, 2019 17:36 IST

शिक्षा मंत्री डोटासरा के निर्देश पर इस संबंध में राजस्थान लोक सेवा आयोग को शिक्षा विभाग के प्रमुख शासन सचिव द्वारा पत्र लिखकर यह परीक्षाएं स्थगित कर नई तिथियां जारी करने का आग्रह किया गया है।

Open in App

राजस्थान के शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा की अध्यक्षता में हुई एक उच्च स्तरीय बैठक में अभ्यर्थियों के व्यापक हितों को दृष्टिगत रखते हुए राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) की स्कूल व्याख्याता भर्ती परीक्षाओं को स्थगित कर नई तिथियों पर इन्हें आयोजित करवाने के निर्देश दिए गए है। 

शिक्षा मंत्री डोटासरा के निर्देश पर इस संबंध में राजस्थान लोक सेवा आयोग को शिक्षा विभाग के प्रमुख शासन सचिव द्वारा पत्र लिखकर यह परीक्षाएं स्थगित कर नई तिथियां जारी करने का आग्रह किया गया है।

शिक्षा राज्य मंत्री डोटासरा ने बताया कि स्कूल व्याख्याता भर्ती की इन परीक्षाओं को स्थगित करने के संबंध में बड़ी संख्या में राज्य भर से अभ्यर्थी मांग कर रहे थे। 

उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों की मांग पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने और परीक्षाओं से संबंधित सभी पक्षों पर व्यापक विमर्श और चर्चा करने के बाद  एक उच्च स्तरीय बैठक में व्यापक छात्र हितों में इन्हें स्थगित करने के लिए राजस्थान लोक सेवा आयोग को पत्र लिखने के लिए कहा गया है। 

मंत्री डोटासरा की पहल पर राज्य सरकार की ओर से प्रमुख शासन सचिव भास्कर ए. सावंत ने राजस्थान लोक सेवा आयोग को यह परीक्षाएं स्थगित कर नई तिथियां जारी करने के लिए पत्र लिख सकारात्मक विचार करने के लिए कहा है।

टॅग्स :राजस्थान सरकारराजस्थानसरकारी नौकरी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

रोजगार अधिक खबरें

रोजगारइसरो, बीपीएससी, राजस्थान सरकारी सेवा और बैंक ऑफ महाराष्ट्र में निकली बंपर भर्ती, सरकारी नौकरी के प्रतियोगी यहां जानें सब कुछ

रोजगारUPPBPB UP Police Recruitment 2022: जल्द होगी 26,382 पदों पर सिविल पुलिस और फायरमैन की भर्ती, जाने लास्ट डेट और अप्लाई का तरीका

रोजगाररेलवे भर्ती 2021: 3591 वैकेंसी के लिए आवेदन, कोई परीक्षा और इंटरव्यू नहीं, जानें प्रोसेस

रोजगारदिल्ली में सरकारी नौकरी करने का शानदार मौका, 1800 पदों पर भर्ती शुरू, जानें डिटेल्स

रोजगारSUPER TET 2021: यूपी में सरकारी शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, आवेदन की तारीख चार दिन में हो रही है खत्म, जानें सबकुछ