लाइव न्यूज़ :

डाटा एनॉलिसिस्ट के लिए खाली हैं 1.4 लाख नौकरियां

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: July 28, 2018 14:34 IST

नैसकॉम की एक रिपोर्ट के मुताबित भारत में एआई और बीडीए के कई सेक्टरों में कुल 5.1 लाख कर्मचारियों में से 1.4 लाख नौकरियां खाली है।

Open in App

नई दिल्ली, 28 जुलाई: भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और बिग डाटा एनालिटिक्स (BDA)के कई सेक्टरों में लगभग 1.4 लाख नौकरियां खाली हैं। जी हां, नैसकॉम की एक रिपोर्ट के मुताबित भारत में एआई और बीडीए के कई सेक्टरों में कुल 5.1 लाख कर्मचारियों में से 1.4 लाख नौकरियां खाली है। बताया जा रहा है कि कुल डिमांड के 3.7 लाख नौकरियां भरी गई हैं। रिपोर्ट के मुताबिक अगर इन खाली पदों को नहीं भरा गया तो 2021 तक कर्मचारियों की संख्या बढ़कर 2.3 लाख हो जाएगी और कुल मांग करीब 8 लाख कर्मचारियों तक पहुंच जाएगी।

रिपोर्ट के मुताबिक एआई और बिग डाटा एनालिस्टिक सेक्टरों में कुशल और योग्य कर्मचारियों की भर्ती के लिए विप्रो और टेक महिंद्रा जैसे कई कंपनियों को यूनिवर्सिटी और कॉलेजों को स्किल सीखाने के लिए शामिल करना चाहिए।   इससे लगभग दस लाख कर्मचारियों और एक लाख संभावित कर्मचारियों और छात्रों को प्रासंगिक कौशल प्रदान किया जा सके। एक बयान में कहा गया है कि वर्तमान में, नासकॉम के सदस्य फर्मों से 200,000 से अधिक का उपयोगकर्ता आधार है, जिन्होंने अपने कर्मचारियों को फिर से तैयार करने के लिए प्रतिबद्ध किया है।

रिपोर्ट के मुताबिक इसी फरवरी को फ्यूचर स्किल्स प्रोग्राम लॉन्च किया गया था। इसके अंतर्गत हर साल कंपनियों में लाख संभावित कर्मचारियों को स्किल करने के साथ-साथ दस लाख पेशेवरों को नौकरियां स्थापित करेगा। 

देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें. यूट्यूब चैनल यहां सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट।

टॅग्स :नौकरी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

कारोबार30,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रहा है Oracle, ईमेल के बाद शुरू हुई छंटनी

रोजगार अधिक खबरें

रोजगारइसरो, बीपीएससी, राजस्थान सरकारी सेवा और बैंक ऑफ महाराष्ट्र में निकली बंपर भर्ती, सरकारी नौकरी के प्रतियोगी यहां जानें सब कुछ

रोजगारUPPBPB UP Police Recruitment 2022: जल्द होगी 26,382 पदों पर सिविल पुलिस और फायरमैन की भर्ती, जाने लास्ट डेट और अप्लाई का तरीका

रोजगाररेलवे भर्ती 2021: 3591 वैकेंसी के लिए आवेदन, कोई परीक्षा और इंटरव्यू नहीं, जानें प्रोसेस

रोजगारदिल्ली में सरकारी नौकरी करने का शानदार मौका, 1800 पदों पर भर्ती शुरू, जानें डिटेल्स

रोजगारSUPER TET 2021: यूपी में सरकारी शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, आवेदन की तारीख चार दिन में हो रही है खत्म, जानें सबकुछ