लाइव न्यूज़ :

NHAI Recruitment 2020: भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने उप प्रबंधक के 48 पदों पर निकाली भर्ती, ऐसे करें आवेदन

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 17, 2020 10:31 IST

उप प्रबंधक (तकनीकी) की भर्ती के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने भर्ती निकाली है।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने उप प्रबंधक (तकनीकी) के 48 पदों के लिए आवेदन मंगाए हैं।15 जून, 2020 तक इच्छुक व योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

नई दिल्ली: भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर उप प्रबंधक (तकनीकी) की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। प्राधिकरण ने उप प्रबंधक (तकनीकी) के 48 पदों के लिए आवेदन मंगाए हैं। ऐसे में इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 15 जून, 2020 तक या उससे पहले nhai.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

उप प्रबंधक (तकनीकी) के 48 रिक्त पदों में से अनारक्षित वर्ग के लिए 20, ओबीसी-एनसीएल के लिए 15, एससी के लिए 6, एसटी के लिए 4 और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए 3 पद खाली हैं। इन पदों पर सिविल इंजीनियर की भर्ती गेट 2020 (GATE 2020) के अंकों के माध्यम से होगी। इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले इच्छुक व योग्य उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री होनी चाहिए। 

आयु सीमा 

उप प्रबंधक (तकनीकी) के लिए अप्लाई कर रहे उम्मीदवार की आयु 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि, दी गई आयु सीमा भारत सरकार की विशेष श्रेणियों के लिए नियमों और विनियमों के अनुसार ही तय की गई है। अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है। आधिकारिक अधिसूचना पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। सीधे आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें। 

टॅग्स :नौकरीनेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

कारोबार30,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रहा है Oracle, ईमेल के बाद शुरू हुई छंटनी

रोजगार अधिक खबरें

रोजगारइसरो, बीपीएससी, राजस्थान सरकारी सेवा और बैंक ऑफ महाराष्ट्र में निकली बंपर भर्ती, सरकारी नौकरी के प्रतियोगी यहां जानें सब कुछ

रोजगारUPPBPB UP Police Recruitment 2022: जल्द होगी 26,382 पदों पर सिविल पुलिस और फायरमैन की भर्ती, जाने लास्ट डेट और अप्लाई का तरीका

रोजगाररेलवे भर्ती 2021: 3591 वैकेंसी के लिए आवेदन, कोई परीक्षा और इंटरव्यू नहीं, जानें प्रोसेस

रोजगारदिल्ली में सरकारी नौकरी करने का शानदार मौका, 1800 पदों पर भर्ती शुरू, जानें डिटेल्स

रोजगारSUPER TET 2021: यूपी में सरकारी शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, आवेदन की तारीख चार दिन में हो रही है खत्म, जानें सबकुछ