लाइव न्यूज़ :

10वीं पास के लिए यहां निकली नौकरियां, 20 हजार रुपए से अधिक है सैलरी! 

By रामदीप मिश्रा | Updated: January 7, 2018 18:11 IST

एचएसएससी ने जिन पदों पर भर्ती निकाली है उनमें जूनियर लेक्चरर असिस्टेंट, लैब अटेंडेंट और कई अन्य पद शामिल हैं।

Open in App

अगर आप 10वीं पास हैं तो आपको हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (एचएसएससी) में नौकरी मिल सकती है। दरअसल, यहां कई पदों पर नौकरियां निकाली गई हैं। इस संबंध में अधिसूचना जारी की जा चुकी है। एचएसएससी ने जिन पदों पर भर्ती निकाली है उनमें जूनियर लेक्चरर असिस्टेंट, लैब अटेंडेंट और कई अन्य पद शामिल हैं। वहीं, जूनियर लेक्चरर असिस्टेंट के 61 और लैब असिस्टेंट के 162 पदों पर भर्ती होनी है।

इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन किए जाएंगे, जिसकी अंतिम तारीख 22 जनवरी 2018 है। आवेदन करने के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थी को 150 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं, सामान्य श्रेणी की महिला (हरियाणा निवासी) अभ्यर्थी के लिए 75 रुपए का आवेदन शुल्क रखा गया है। इसके अलावा SC/ BC/ SBC/ EBPG (हरियाणा निवासी, पुरुष) के लिए 35 रुपए और SC/ BC/ SBC/ EBPG (हरियाणा निवासी, महिला) उम्मीदवारों के लिए यह 18 रुपए आवेदन शुल्क तय किया गया है। आवेदन शुल्क 24 जनवरी 2018 नेट बैंकिंग या ई-चालान के जरिए भर सकते हैं।

अगर शैक्षणिक योग्यता की बाते करें तो एचएसएससी ने जूनियर लेक्चरर असिस्टेंट पद के लिए आवेदक का साइन्स स्ट्रीम से मेट्रिक पास होना अनिवार्य बताया है। इसके साथ ही उसे कॉलेज में 5 साल का अनुभव भी होना चाहिए। वहीं, लैब अटेंडेंट पद के लिए आवेदक का फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी और जनरल साइन्स स्ट्रीम से मेट्रिक पास होना आवश्यक है।

इन पदों के लिए 17 से 42 वर्ष की उम्र के व्यक्ति ही आवेदन कर सकते हैं और उनका चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.hssc.gov.in पर लॉगऑन कर सकते हैं।

वहीं आपको बता दें कि जूनियर लेक्चरर असिस्टेंट पदों पर चयनित उम्मीदवार को प्रतिमाह 5200-20200 रुपए का पे-स्केल और 1800 रुपए का ग्रेड पे दिया जाएगा, जबकि लैब अटेंडेंट का प्रतिमाह वेतन भी 5200-20200 रुपए होगा और ग्रेड-पे 1900 रुपए होगा।

टॅग्स :नौकरीसरकारी नौकरीजॉब इंटरव्यू
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

कारोबार30,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रहा है Oracle, ईमेल के बाद शुरू हुई छंटनी

रोजगार अधिक खबरें

रोजगारइसरो, बीपीएससी, राजस्थान सरकारी सेवा और बैंक ऑफ महाराष्ट्र में निकली बंपर भर्ती, सरकारी नौकरी के प्रतियोगी यहां जानें सब कुछ

रोजगारUPPBPB UP Police Recruitment 2022: जल्द होगी 26,382 पदों पर सिविल पुलिस और फायरमैन की भर्ती, जाने लास्ट डेट और अप्लाई का तरीका

रोजगाररेलवे भर्ती 2021: 3591 वैकेंसी के लिए आवेदन, कोई परीक्षा और इंटरव्यू नहीं, जानें प्रोसेस

रोजगारदिल्ली में सरकारी नौकरी करने का शानदार मौका, 1800 पदों पर भर्ती शुरू, जानें डिटेल्स

रोजगारSUPER TET 2021: यूपी में सरकारी शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, आवेदन की तारीख चार दिन में हो रही है खत्म, जानें सबकुछ