लाइव न्यूज़ :

कोरोना संकट के बीच महिलाओं के लिए वर्क फ्रॉम होम जॉब के बढ़ रहे हैं ऑफर: रिपोर्ट

By प्रिया कुमारी | Updated: May 2, 2020 11:43 IST

यह एक ऐसा समय है जब घर से काम करना सामान्य हो गया है। कोरोना वायरस के कारण ज्यादातर लोगों को घर से काम मिल गया है। साथ ही कई कंपनियां ऐसी है जो वर्क फ्रॉम होम जॉब ऑफर कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देकंपनिया महिलाओं के लिए घर से काम करने का जॉब ऑफर कर रही हैं। घर से काम करना उन महिलाओं के लिए लाभदायक साबित हुआ है।

कोरोना वायरस के कारण हुए लॉकडाउन में ज्यादातर ऑफिसों में घर से काम दे दिया गया है। वर्क फ्रॉम होम को लोग पसंद भी कर रहे हैं साथ में कई कंपनिया  ऐसी हैं जो अब वह जॉब के लिए वर्क  फ्रॉम होम का प्रस्ताव रख रही हैं। एक रिपोर्ट में सामने आया है कि कोरोना से बचाव के लिए ज्यादातर कंपनिया महिलाओं के लिए घर से काम करने का जॉब ऑफर कर रही हैं। 

ऑनलाइन करियर प्लेटफॉर्म जॉब्सफोर हर की रिपोर्ट के अनुसार, इसके प्लेटफॉर्म पर पोस्ट-वर्क-होम की नौकरियों में मार्च 2020 में 30 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है, जो पिछले साल के इसी महीने की तुलना में ज्यादा है। यह एक ऐसा समय है जब घर से काम करना सामान्य है। JobsForHer की फाउंडर और CEO नेहा बागरिया ने कहा कि हाल ही में अपने करियर को शुरू करने या फिर से शुरू करने की चाहत रखने वाली महिलाओं की संख्या में भी तेजी से बढ़ोतरी हुई है।

यह बढोतरी खास कर दिल्ली-एनसीआर, बेंगलुरु, चेन्नई, मुंबई, हैदराबाद और पुणे सहित मेट्रो शहरों में देखी गई है। कई कंपनियां दूर के लोगों के लिए नौकरियों को पोस्ट कर रही हैं, जो उन महिलाओं के लिए अवसरों की पेशकश कर रही हैं जो अपना करियर शुरू कर रही हैं या शूरू करना चाहती हैं। जॉब्सफोर हर की रिपोर्ट के मुताबिक शिक्षा, आईटी, भर्ती, इंटरनेट या ई-कॉमर्स और विज्ञापन और पीआर की नौकरी ज्यादा महिलाओं द्वारा खोजे गए हैं। 

मेजन, SADADRUN, Ufaber EduTech, Multibhashi और OneHourLearning कुछ ऐसी कंपनियां हैं जिनमें महिलाएं वर्क फ्रॉम होम की नौकरियों के लिए आवेदन कर रही थीं। साल भर पहले की तुलना में इस साल मार्च में नौकरी चाहने वालों के आवेदनों की संख्या में 50 फीसदी की बढ़ोतरी हुई थी। घर से काम करना उन महिलाओं के लिए लाभदायक साबित हुआ है जो परिवार के कारण बाहर जाकर जॉब नहीं कर सकती। 

टॅग्स :कोरोना वायरसहैदराबादबेंगलूरु एफसीपत्रकारअमेजन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारतHanuman Jayanti 2026 In Hyderabad: हनुमान जयंती को लेकर पुलिस की नई गाइडलाइन जारी, ट्रैफिक डायवर्जन, शराब पर पाबंदी और रूट मैप; पढ़ें पूरी जानकारी

कारोबारदिसंबर 2023 में सत्ता, दिसंबर 2025 में 8,00,805 करोड़ कर्ज?, तेलंगाना कांग्रेस सरकार ने 3.19 लाख करोड़ रुपये के नए कर्ज लिए?

क्राइम अलर्टजब से घर में बिल्ली लायी हो सर्दी और खांसी हो रहे?, मां और दादी से झगड़ा, 23 वर्षीय डॉक्टर टी प्रिंसी उर्फ ​​श्रेष्ठा ने आत्महत्या की

रोजगार अधिक खबरें

रोजगारइसरो, बीपीएससी, राजस्थान सरकारी सेवा और बैंक ऑफ महाराष्ट्र में निकली बंपर भर्ती, सरकारी नौकरी के प्रतियोगी यहां जानें सब कुछ

रोजगारUPPBPB UP Police Recruitment 2022: जल्द होगी 26,382 पदों पर सिविल पुलिस और फायरमैन की भर्ती, जाने लास्ट डेट और अप्लाई का तरीका

रोजगाररेलवे भर्ती 2021: 3591 वैकेंसी के लिए आवेदन, कोई परीक्षा और इंटरव्यू नहीं, जानें प्रोसेस

रोजगारदिल्ली में सरकारी नौकरी करने का शानदार मौका, 1800 पदों पर भर्ती शुरू, जानें डिटेल्स

रोजगारSUPER TET 2021: यूपी में सरकारी शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, आवेदन की तारीख चार दिन में हो रही है खत्म, जानें सबकुछ