लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में सरकारी नौकरी करने का शानदार मौका, 1800 पदों पर भर्ती शुरू, जानें डिटेल्स

By अनुराग आनंद | Updated: March 15, 2021 12:37 IST

डीएसएसएसबी यानी दिल्ली अधीनस्थ कर्मचारी चयन बोर्ड ने 1800 से ज्यादा पदों पर नौकरियां निकाली हैं।

Open in App
ठळक मुद्देये नौकरियां दिल्ली सरकार के विभिन्न विभागों में निकाली गई हैं।DSSSB द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, कुल 1809 रिक्तियां भरी जानी हैं।

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में सरकारी नौकरी करने के इच्छुक युवाओं के लिए राष्ट्रीय राजधानी में नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में विभिन्न सरकारी महकमों में सैकड़ों पदों पर रिक्तियां हैं। 

डीएनए इंडिया के मुताबिक, दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने इन पदों को भरने की तैयारी शुरू कर दी है। इस संबंध DSSB ने बंपर भर्तियों के लिए नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी है। 

डीएसएसएसबी यानी दिल्ली अधीनस्थ कर्मचारी चयन बोर्ड ने 1800 से ज्यादा पदों पर नौकरियां निकाली हैं। ये नौकरियां दिल्ली सरकार के विभिन्न विभागों में निकाली गई हैं। सरकारी नौकरी की इच्छा रखने वाले अभ्यर्थियों के लिए इन नौकरियों में आवेदन का यह एक सुनहरा मौका है।

जानें किस दिन से आवेदन प्रक्रिया होगी शुरू-

DSSSB द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, कुल 1809 रिक्तियां भरी जानी हैं और जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 15 मार्च से शुरू होगी। उम्मीदवारों को अपना ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने के लिए 14 अप्रैल तक का समय मिलेगा। इच्छुक उम्मीदवार DSSSB की वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाकर नोटिफिकेशन डाउनलोड कर सकते हैं।

आवेदन करने की महत्वपूर्ण तारीख-

आवेदन की आरंभ तिथि: 15 मार्च, 2021 आवेदन की तिथि: 14 अप्रैल, 2021 है। 

जानें किन पदों के लिए भर्ती निकली हैं-

बता दें कि डीएसएसएसबी ने जिन रिक्तियों के लिए अधिसूचना जारी की है, उसमें बताया गया है कि ये नौकरियां दिल्ली जल बोर्ड, आयुष निदेशालय, दिल्ली परिवहन निगम और दिल्ली नगर निगम में खाली पड़े पदों को भरने के लिए निकाली गई हैं। ये नौकरियां स्पेशल एजुकेशन (प्राइमरी), असिस्टेंट फोरमैन, पर्सनल असिस्टेंट, जूनियर इंजीनियर, टेक्निकल असिस्टेंट और अन्य पदों के लिए हैं।

टॅग्स :दिल्लीदिल्ली सरकारनौकरीअरविंद केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारतबिहार पुलिस में बंपर बहाली; कांस्टेबल और SI के 37,978 पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका, ऐसे करें आवेदन

कारोबार15 वर्ष और अधिक आयु के लोगों के लिए बेरोजगारी दर बढ़कर अप्रैल में 5.2 प्रतिशत?, 6 महीने के उच्च स्तर पर आंकड़े

रोजगार अधिक खबरें

रोजगारइसरो, बीपीएससी, राजस्थान सरकारी सेवा और बैंक ऑफ महाराष्ट्र में निकली बंपर भर्ती, सरकारी नौकरी के प्रतियोगी यहां जानें सब कुछ

रोजगारUPPBPB UP Police Recruitment 2022: जल्द होगी 26,382 पदों पर सिविल पुलिस और फायरमैन की भर्ती, जाने लास्ट डेट और अप्लाई का तरीका

रोजगाररेलवे भर्ती 2021: 3591 वैकेंसी के लिए आवेदन, कोई परीक्षा और इंटरव्यू नहीं, जानें प्रोसेस

रोजगारSUPER TET 2021: यूपी में सरकारी शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, आवेदन की तारीख चार दिन में हो रही है खत्म, जानें सबकुछ

रोजगारHaryana में स्थानीय युवाओं को Private Companies में 75% आरक्षण, राज्यपाल ने बिल को दी मंजूरी!