लाइव न्यूज़ :

खुशखबरी: उत्तर प्रदेश में होगी 69 हजार टीचर्स की भर्तियां, ऐसे कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

By मेघना वर्मा | Updated: December 5, 2018 11:19 IST

उम्मीदवार का चयन परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। सहायक शिक्षक के पद के लिए आवेदक को 600 रूपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा।

Open in App

पढ़ने और पढ़ाने में दिलचस्पी है और उसी क्षेत्र में आप नौकरी तलाश रहे हैं तो आपके लिए उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से खुशखबरी है। योग सरकार ने 69 हजार पदों पर सहायक पदों पर अध्यापकों की भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। बेसिक शिक्षा विभाग ने इस साल टीचरों की भर्ती के लिए होने वाले कुछ परीक्षा में बदलाव किये हैं। इस बदलाव में शिक्षकों की भर्ती के लिए लिखित शिक्षा का आयोजन होगा और ओएमआर शीट पर वैकल्पिक उत्तरों वाले प्रश्न को हल किया जाएगा। 

इतनी हो शैक्षणिक योग्यता

सहायक शिक्षक पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार  के पास बीएड की डिग्री होनी चाहिए। इन पदों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी यूपीटीईटी को पास हुए लोग ही आवेदन कर सकते हैं। 

ये है चयन प्रक्रिया

उम्मीदवार का चयन परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। सहायक शिक्षक के पद के लिए आवेदक को 600 रूपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा। एससी व एसटी वर्ग वालों के लिए इसमें 200 रूपये की छूट है। 

6 जनवरी को होगा परीक्षा

यूपी सरकार की ओर से निकाली गई 69 हजार सहायक शिक्षकों के पदों के लिए 5 दिसंबर से आवेदन मांगे जा रहे हैं। आवेदन केवल ऑनलाइन ही एक्सेप्ट किए जाएंगे। इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग अगले साल 6 जनवरी को परीक्षा आयोजित होगी। जिसका रिजल्ट 22 जनवरी को आन की संभावना है। 

   

टॅग्स :सरकारी नौकरी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतIndia Post GDS Recruitment 2026: इंडिया पोस्ट में बंपर भर्ती, 28,740 पदों के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, चेक करें डिटेल्स

भारतकौशल विकास योजना से खिलवाड़ करने वालों पर हो कठोर कार्रवाई 

भारतSSC Exam Schedule 2026: CGL से लेकर MTS तक..., एसएससी ने नए साल के लिए परीक्षा कैलेंडर किया जारी, पढ़ें पूरा शेड्यूल

भारतSSC CGL Tier 1 Exam 2025 का रिजल्ट जारी, यहां से सीधे डाउनलोड करें

भारतटीचर से लेकर बैंक तक पूरे देश में निकली 51,665 भर्तियां, 31 दिसंबर से पहले करें अप्लाई

रोजगार अधिक खबरें

रोजगारइसरो, बीपीएससी, राजस्थान सरकारी सेवा और बैंक ऑफ महाराष्ट्र में निकली बंपर भर्ती, सरकारी नौकरी के प्रतियोगी यहां जानें सब कुछ

रोजगारUPPBPB UP Police Recruitment 2022: जल्द होगी 26,382 पदों पर सिविल पुलिस और फायरमैन की भर्ती, जाने लास्ट डेट और अप्लाई का तरीका

रोजगाररेलवे भर्ती 2021: 3591 वैकेंसी के लिए आवेदन, कोई परीक्षा और इंटरव्यू नहीं, जानें प्रोसेस

रोजगारदिल्ली में सरकारी नौकरी करने का शानदार मौका, 1800 पदों पर भर्ती शुरू, जानें डिटेल्स

रोजगारSUPER TET 2021: यूपी में सरकारी शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, आवेदन की तारीख चार दिन में हो रही है खत्म, जानें सबकुछ