लाइव न्यूज़ :

देश में अर्द्धसैनिक बलों के खाली पड़े हैं हजारों की संख्या में पद, गृह मंत्रालय ने जारी किए आंकड़े

By भाषा | Updated: October 21, 2018 17:52 IST

गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि अर्द्धसैनिक बलों में ये रिक्तियां सेवानिवृत्ति, इस्तीफे, मृत्यु, नये पदों के सृजन या नयी बटालियन के गठन के चलते उत्पन्न होती हैं।

Open in App

गृह मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश में छह अर्द्धसैनिक बलों में 61,000 से अधिक पद खाली पड़े हुए हैं। देश के सबसे बड़े अर्द्धसैनिक बल केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में एक मार्च 2018 की स्थिति के अनुसार 18,460 पद खाली हैं, जबकि 10,738 पद सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में खाली हैं।

गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि अर्द्धसैनिक बलों में ये रिक्तियां सेवानिवृत्ति, इस्तीफे, मृत्यु, नये पदों के सृजन या नयी बटालियन के गठन के चलते उत्पन्न होती हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘रिक्तियों को भर्ती नियमों के मौजूदा प्रावधानों के तहत विभिन्न तरीकों से भरा जाता है जिनमें सीधी भर्ती, पदोन्नति और प्रतिनियुक्ति शामिल हैं। रिक्तियों को भरा जाना एक निरंतर प्रक्रिया है।’’ 

एक मार्च 2018 की स्थिति के अनुसार सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) में 18,942 पद खाली पड़े हुए हैं, जबकि भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) में 5,786 पद खाली हैं।

उपरोक्त तिथि के अनुसार असम राइफल्स में 3,840 रिक्तियां, जबकि केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) में 3,812 रिक्तियां हैं। गौरतलब है कि अर्द्धसैनिक बलों की संयुक्त क्षमता करीब 10 लाख कर्मियों की हैं।

टॅग्स :सरकारी नौकरी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतIndia Post GDS Recruitment 2026: इंडिया पोस्ट में बंपर भर्ती, 28,740 पदों के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, चेक करें डिटेल्स

भारतकौशल विकास योजना से खिलवाड़ करने वालों पर हो कठोर कार्रवाई 

भारतSSC Exam Schedule 2026: CGL से लेकर MTS तक..., एसएससी ने नए साल के लिए परीक्षा कैलेंडर किया जारी, पढ़ें पूरा शेड्यूल

भारतSSC CGL Tier 1 Exam 2025 का रिजल्ट जारी, यहां से सीधे डाउनलोड करें

भारतटीचर से लेकर बैंक तक पूरे देश में निकली 51,665 भर्तियां, 31 दिसंबर से पहले करें अप्लाई

रोजगार अधिक खबरें

रोजगारइसरो, बीपीएससी, राजस्थान सरकारी सेवा और बैंक ऑफ महाराष्ट्र में निकली बंपर भर्ती, सरकारी नौकरी के प्रतियोगी यहां जानें सब कुछ

रोजगारUPPBPB UP Police Recruitment 2022: जल्द होगी 26,382 पदों पर सिविल पुलिस और फायरमैन की भर्ती, जाने लास्ट डेट और अप्लाई का तरीका

रोजगाररेलवे भर्ती 2021: 3591 वैकेंसी के लिए आवेदन, कोई परीक्षा और इंटरव्यू नहीं, जानें प्रोसेस

रोजगारदिल्ली में सरकारी नौकरी करने का शानदार मौका, 1800 पदों पर भर्ती शुरू, जानें डिटेल्स

रोजगारSUPER TET 2021: यूपी में सरकारी शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, आवेदन की तारीख चार दिन में हो रही है खत्म, जानें सबकुछ