लाइव न्यूज़ :

मोदी सरकार में संयुक्त सचिव बनने के लिए प्राइवेट क्षेत्र के 6,000 से अधिक विशेषज्ञों ने किया अप्लाई

By भाषा | Updated: August 19, 2018 17:15 IST

कार्मिक मंत्रालय ने ‘लेटरल एंट्री’ के माध्यम से सरकारी विभागों के लिए 10 संयुक्त सचिवों की भर्ती की घोषणा हाल ही में की थी।

Open in App

नई दिल्ली, 19 अगस्तः नौकरशाही में नई प्रतिभाओं को लाने के नरेंद्र मोदी सरकार के प्रयासों के तहत निजी क्षेत्र के विशेषज्ञों के लिए निकाले गये संयुक्त सचिव के 10 पदों के लिए 6000 से अधिक लोगों ने रुचि दिखाई है। वहीं, आवेदन आने के बाद केंद्र सरकार ने आगे  प्रक्रिया शुरू कर दी। सरकार ने आवेदन को शॉर्टलिस्ट करना शुरू कर दिया है।

कार्मिक मंत्रालय ने ‘लेटरल एंट्री’ के माध्यम से सरकारी विभागों के लिए 10 संयुक्त सचिवों की भर्ती की घोषणा हाल ही में की थी। ताकि निजी और अन्य गैर सरकारी क्षेत्र के लोग संविदा आधार पर सरकार में आकर काम कर सकें। अधिकारियों के मुताबिक संयुक्त सचिव पदों के लिए कुल 6077 आवेदन आये हैं।

ये पद राजस्व विभाग, वित्तीय सेवा, आर्थिक मामले, कृषि और कृषक कल्याण, सड़क परिवहन तथा राजमार्ग, पोत परिवहन, पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन तथा वाणिज्य विभागों में निकाले गये हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 30 जुलाई थी।

‘लैटरल एंट्री’ का आशय निजी क्षेत्र और अन्य गैर सरकारी क्षेत्रों से सरकारी क्षेत्रों में विशेषज्ञों की नियुक्ति से है।

टॅग्स :सरकारी नौकरी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतIndia Post GDS Recruitment 2026: इंडिया पोस्ट में बंपर भर्ती, 28,740 पदों के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, चेक करें डिटेल्स

भारतकौशल विकास योजना से खिलवाड़ करने वालों पर हो कठोर कार्रवाई 

भारतSSC Exam Schedule 2026: CGL से लेकर MTS तक..., एसएससी ने नए साल के लिए परीक्षा कैलेंडर किया जारी, पढ़ें पूरा शेड्यूल

भारतSSC CGL Tier 1 Exam 2025 का रिजल्ट जारी, यहां से सीधे डाउनलोड करें

भारतटीचर से लेकर बैंक तक पूरे देश में निकली 51,665 भर्तियां, 31 दिसंबर से पहले करें अप्लाई

रोजगार अधिक खबरें

रोजगारइसरो, बीपीएससी, राजस्थान सरकारी सेवा और बैंक ऑफ महाराष्ट्र में निकली बंपर भर्ती, सरकारी नौकरी के प्रतियोगी यहां जानें सब कुछ

रोजगारUPPBPB UP Police Recruitment 2022: जल्द होगी 26,382 पदों पर सिविल पुलिस और फायरमैन की भर्ती, जाने लास्ट डेट और अप्लाई का तरीका

रोजगाररेलवे भर्ती 2021: 3591 वैकेंसी के लिए आवेदन, कोई परीक्षा और इंटरव्यू नहीं, जानें प्रोसेस

रोजगारदिल्ली में सरकारी नौकरी करने का शानदार मौका, 1800 पदों पर भर्ती शुरू, जानें डिटेल्स

रोजगारSUPER TET 2021: यूपी में सरकारी शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, आवेदन की तारीख चार दिन में हो रही है खत्म, जानें सबकुछ