लाइव न्यूज़ :

अप्रैल महीने में नियुक्तियों में हुई 21 प्रतिशत तेजी: रिपोर्ट

By भाषा | Updated: May 10, 2018 13:21 IST

अप्रैल 2018 में नौकरी जॉबस्पीक इंडेक्स 2,139 अंक पर रहा जो पिछले साल के इसी महीने की तुलना में 21 प्रतिशत अधिक है।

Open in App

नई दिल्ली, 10 मई: वाहन, निर्माण एवं अभियांत्रिकी क्षेत्र में नए अवसरों में तेज वृद्धि के दम पर इस साल अप्रैल में नियुक्तियों में 21 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गयी। आने वाले महीनों में भी रोजगार बाजार के सकारात्मक बने रहने का अनुमान है। एक रिपोर्ट में यह बात कही गयी है। अप्रैल 2018 में नौकरी जॉबस्पीक इंडेक्स 2,139 अंक पर रहा जो पिछले साल के इसी महीने की तुलना में 21 प्रतिशत अधिक है। नियुक्तियों में तेजी दर्ज करने वाले क्षेत्रों में वाहन उद्योग अग्रणी रहा। आलोच्य माह के दौरान वाहन क्षेत्र में 44 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गयी। इसके अलावा निर्माण एवं अभियांत्रिकी में 34 प्रतिशत , बैंकिंग एवं वित्तीय सेवाओं में 29 प्रतिशत और सूचना प्रौद्योगिकी में 20 प्रतिशत की तेजी रही। 

शहरों के मामले में चेन्नई में सर्वाधिक 25 प्रतिशत वृद्धि आयी। इसके बाद दिल्ली में 24 प्रतिशत तथा मुंबई एवं बेंगलुरू में 17-17 प्रतिशत तेजी रही। नौकरी डॉट कॉम ने आज जारी रिपोर्ट में कहा, 'यह तेजी पिछले साल अप्रैल में रोजगार बाजार में वृहदआर्थिक कारणों से 11 प्रतिशत की गिरावट के बाद आयी है।'नौकरी डॉट कॉम के मुख्य बिक्री अधिकारी वी सुरेश ने कहा , 'जॉब स्पीक सूचकांक में तेजी जारी रही और सालाना आधार पर अप्रैल में इसमें 21 प्रतिशत वृद्धि हुई। यह सकारात्मक धारणा हमारे पूर्वानुमान तथा इस साल के पहले तीन महीनों की वृद्धि के अनुकूल है।'

उन्होंने कहा, 'यह विभिन्न क्षेत्रों में वृद्धि के साथ नये वित्त वर्ष की अच्छी शुरुआत का संकेत है। इससे सकारात्मकता का पता चलता है और हमें आने वाले महीनों में भी बाजार के सकारात्मक बने रहने की उम्मीद है।'

टॅग्स :नौकरी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

कारोबार30,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रहा है Oracle, ईमेल के बाद शुरू हुई छंटनी

रोजगार अधिक खबरें

रोजगारइसरो, बीपीएससी, राजस्थान सरकारी सेवा और बैंक ऑफ महाराष्ट्र में निकली बंपर भर्ती, सरकारी नौकरी के प्रतियोगी यहां जानें सब कुछ

रोजगारUPPBPB UP Police Recruitment 2022: जल्द होगी 26,382 पदों पर सिविल पुलिस और फायरमैन की भर्ती, जाने लास्ट डेट और अप्लाई का तरीका

रोजगाररेलवे भर्ती 2021: 3591 वैकेंसी के लिए आवेदन, कोई परीक्षा और इंटरव्यू नहीं, जानें प्रोसेस

रोजगारदिल्ली में सरकारी नौकरी करने का शानदार मौका, 1800 पदों पर भर्ती शुरू, जानें डिटेल्स

रोजगारSUPER TET 2021: यूपी में सरकारी शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, आवेदन की तारीख चार दिन में हो रही है खत्म, जानें सबकुछ