लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन के बीच Zomato कर सकता है शराब की होम डिलीवरी, ठेकों पर उमड़ रही है भीड़

By रामदीप मिश्रा | Updated: May 7, 2020 07:50 IST

Zomato ने पहले से ही किराने की डिलीवरी शुरू कर दी है क्योंकि लॉकडाउन के दौरान लगे प्रतिबंध से कुछ रेस्तरां को बंद कर दिया और लोगों ने बीमारी बढ़ने के डर से भोजन को बाहर से ऑर्डर करने में संकोच किया। इस बीच उसने नए रास्तों की तलाश की है। 

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय फूड डिलीवरी कंपनी जोमेटो (Zomato) ने लॉकडाउन के दौरान शराब की उच्च मांग को देखते हुए होम डिलवरी करने पर विचार कर रही है।देश की नरेंद्र मोदी सरकार ने 25 मार्च को देशव्यापी लॉकडाउन किया था, जिसके बाद शराबों की दुकानों पर ताला लग गया था।

नई दिल्लीः कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए देश को 17 मई तक लॉकडाउन किया गया है। इस दौरान शराब की दुकाने बंद रही हैं, हालांकि अभी हाल ही में कुछ शराब की दुकानों को खोलने के अनुमति दी गई है। इस दौरान ठेकों पर भारी भीड़ देखी जा रही है। वहीं, भारतीय फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो (Zomato) ने लॉकडाउन के दौरान शराब की उच्च मांग को देखते हुए होम डिलवरी करने पर विचार कर रही है।

Zomato ने पहले से ही किराने की डिलीवरी शुरू कर दी है क्योंकि लॉकडाउन के दौरान लगे प्रतिबंध से कुछ रेस्तरां को बंद कर दिया और लोगों ने बीमारी बढ़ने के डर से भोजन को बाहर से ऑर्डर करने में संकोच किया। इस बीच उसने नए रास्तों की तलाश की है। 

देश की नरेंद्र मोदी सरकार ने 25 मार्च को देशव्यापी लॉकडाउन किया था, जिसके बाद शराबों की दुकानों पर ताला लग गया था। इसके बाद  इस सप्ताह फिर से खोलने की अनुमति दी गई, जिससे कुछ शहरों में दुकानों के बाहर शराब खरीदने के लिए हजारों लोगों की कतारें देखी गई और पुलिस ने सोशल डिस्टेंसिंग को लागू करवाने में पसीनें छूट गए। कई जगह उसे लाठीचार्ज भी करना पड़ा।

वर्तमान में भारत में शराब की होम डिलीवरी के लिए कोई कानूनी प्रावधान नहीं है, कुछ ऐसा है कि उद्योग संगठन इंटरनेशनल स्पिरिट्स एंड वाइन एसोसिएशन ऑफ इंडिया (ISWAI) Zomato और अन्य के साथ संयोजन के रूप में इसे बदलने की पैरवी कर रहा है।

जोमैटो के सीईओ मोहित गुप्ता ने ISWAI को एक बिजनेस प्रपोजल में कहा है कि हम मानते हैं कि एक प्रौद्योगिकी-सक्षम होम डिलीवरी आधारित समाधान शराब की खपत को बढ़ावा दे सकता है। अल्कोहल पीने की कानूनी उम्र राज्यों में अलग-अलग होती है, जिसमें 18 से 25 साल के बीच शुरू होती। Zomato उन क्षेत्रों को ध्यान में रखकर काम करेगा जहां COVID -19 से अपेक्षाकृत कम प्रभावित हैं। 

इस संबंध में गुप्ता ने अप्रकाशित दस्तावेज में लिखा है और अप्रैल के मध्य में ISWAI को प्रस्तुत किया है, जिसपर रायटर की नजर पड़ी है। हालांकि इस संबंध में Zomato ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos