लाइव न्यूज़ :

जोमैटो ने की 10 मिनट में फूड डिलीवरी सर्विस की घोषणा, दो गुटों में बंटे यूजर्स

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 22, 2022 11:42 IST

फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो के फाउंडर दीपिंदर गोयल ने ट्वीट करते हुए बताया कि जोमैटो पर जल्द ही 10 मिनट में फूड डिलीवरी होने वाली है।

Open in App
ठळक मुद्देजोमैटो के फाउंडर दीपिंदर गोयल ने अपने ट्वीट के साथ जोमैटो के आधिकारिक ब्लॉग पोस्ट का एक लिंक शेयर किया है।जोमैटो पर जल्द ही 10 मिनट में फूड डिलीवरी होने वाली है।

नई दिल्ली: फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो ने 10 मिनट में डिलीवरी शुरू करने की घोषणा की है। इसकी जानकारी कंपनी के फाउंडर दीपिंदर गोयल ने ट्वीट कर दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, "जोमैटो पर जल्द ही 10 मिनट में फूड डिलीवरी होने वाली है।" गोयल ने अपने ट्वीट के साथ जोमैटो के आधिकारिक ब्लॉग पोस्ट का एक लिंक साझा किया और लिखा कि यह सुविधा "डिलीवरी पार्टनर की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए असंभव को प्राप्त करेगी।"

गोयल ने आगे लिखा, "हम डिलीवरी पार्टनर्स पर जल्दी से खाना डिलीवर करने के लिए कोई दबाव नहीं डालते हैं। न ही हम देर से डिलीवरी के लिए डिलीवरी बॉयज को दंडित करते हैं। डिलीवरी पार्टनर्स को डिलीवरी के वादा किए गए समय के बारे में सूचित नहीं किया जाता है। समय का अनुकूलन सड़क पर नहीं होता है और न ही किसी भी जीवन जोखिम में डालता है।"

हालांकि, सोशल मीडिया यूजर्स गोयल के इस बयान से संतुष्ट नहीं हैं। इस घोषणा के बाद सोशल मीडिया दो गुटों में बंट गया है। जहां एक ओर कुछ लोग गोयल की घोषणा को लेकर उत्साहित हैं तो वहीं कुछ इससे खुश नजर नहीं आए। दरअसल, इस घोषणा के बाद काफी यूजर्स डिलीवरी बॉय की सुरक्षा के बारे में चिंतित थे। 

टॅग्स :जोमैटोभोजन
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

कारोबारज़ोमैटो के कुछ दिन बाद Swiggy ने भी अपनी प्लेटफॉर्म फीस बढ़ाई, अब ग्राहकों को प्रति ऑर्डर देने होंगे 2.59 रुपये ज़्यादा

कारोबारZomato ने फ़ूड डिलीवरी प्लेटफ़ॉर्म फ़ीस बढ़ाकर ₹14.90 प्रति ऑर्डर किया

भारतJammu-Kashmir: ईद के आते ही कश्‍मीर में मीट की कीमतों में उछाल से नाराजगी

स्वास्थ्यक्या हृदय शल्य चिकित्सा कराने वाले मरीज 10 से 12 सप्ताह में तैराकी, साइकिल चलाना और मैराथन दौड़ सकते हैं?, जानें कार्डियोथोरेसिक सर्जन ने क्या कहा?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?