लाइव न्यूज़ :

जाकिर नाइक के मलेशिया में भाषण देने पर पर लगा बैन: मलेशियाई मीडिया

By स्वाति सिंह | Updated: August 20, 2019 09:23 IST

बीते दिनों मौजूदा डेमोक्रेटिक एक्शन पार्टी (डीएपी) के एक नेता ने बताया कि उन्होंने और दो अन्य मंत्रियों ने प्रधानमंत्री महातिर मोहम्मद के उस बयान के बाद कैबिनेट की बैठक में जाकिर नाईक के मुद्दे को उठाया था।

Open in App
ठळक मुद्देएनआईए नाईक के खिलाफ दर्ज आतंकी गतिविधियों और धनशोधन के मामले की जांच कर रही है। नाईक जुलाई 2016 में भारत छोड़ गया था।

विवादित कट्टरपंथी प्रचारक जाकिर नाईक के मलेशिया में भाषण देने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इस खबर की जानकारी मलेशियाई मीडिया से मिली है। बता दें कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) नाईक के खिलाफ दर्ज आतंकी गतिविधियों और धनशोधन के मामले की जांच कर रही है। नाईक जुलाई 2016 में भारत छोड़ गया था। भारत और मलेशिया के बीच प्रत्यर्पण संधि है। 

वहीं, बीते दिनों मौजूदा डेमोक्रेटिक एक्शन पार्टी (डीएपी) के एक नेता ने बताया कि उन्होंने और दो अन्य मंत्रियों ने प्रधानमंत्री महातिर मोहम्मद के उस बयान के बाद कैबिनेट की बैठक में जाकिर नाईक के मुद्दे को उठाया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि भारतीय मुस्लिम प्रचारक को उसके देश में निर्वासित नहीं किया जाएगा। मलयेशिया के मानव संसाधन मंत्री एम कुलसेगरन ने यह भी कहा कि वह इस मामले को भारतीय नेतृत्व के सामने भी उठाएंगे। 

उन्‍होंने कहा था कि सरकार को नियमों का पालन करते हुए जाकिर नाईक को प्रत्‍यर्पित कर भारत भेज देना चाहिए। भारत ने  कहा था कि विवादित मुस्लिम धर्म उपदेशक जाकिर नाईक के प्रत्यर्पण की मांग पर मलेशिया सक्रिय रूप से विचार कर रहा है। अपने भड़काऊ भाषणों से युवाओं को आतंकी गतिविधियों के लिए प्रेरित करने के मामले में जांच के लिए विदेश मंत्रालय ने जनवरी में जाकिर नाईक के प्रत्यर्पण के लिए मलेशिया से औपचारिक रूप से आग्रह किया था। 

टॅग्स :मलेशियाइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे