लाइव न्यूज़ :

सफदरजंग अस्पताल से कूदकर जान देने वाला शख्स का कोरोना टेस्ट निकला निगेटिव, कोविड-19 होने के डर से की थी आत्महत्या

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 27, 2020 08:35 IST

18 मार्च को हवाईअड्डे के अधिकारियों ने व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया था और उसे पृथक वार्ड में रखा गया था। जिसके कुछ घंटे बाद ही उसने आत्महत्या की थी।

Open in App

नई दिल्ली: कोरोना वायरस के डर से 18 मार्च को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल की सातवीं मंजिल से कूदकर एक 35 वर्षीय शख्स ने आत्महत्या की थी। जांच में अब सामने आया है कि उस शख्स का कोरोना वायरस टेस्ट निगेटिव निकला है। बता दें कि पुलिस ने इस व्यक्ति की आयु 35 वर्ष बताई है जबकि स्वास्थ्य मंत्रालय ने उसकी उम्र 23 वर्ष बताई थी। 

पुलिस ने बताया था कि हवाईअड्डा अधिकारियों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया था जिसके तुरंत बाद उसने यह कदम उठाया था। अस्पताल सूत्रों ने बताया था कि हवाईअड्डे के अधिकारियों ने व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया था और उसे पृथक वार्ड में रखा गया था। जांच के लिए उसके नमूने पहले ही ले लिए गए थे। 

सूत्रों ने बताया था कि व्यक्ति ने पृथक वार्ड को जबरन खोला और इमारत से छलांग लगा दी। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, यह व्यक्ति पिछले एक साल से ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर में रह रहा था और 18 मार्च को दिल्ली हवाईअड्डा पहुंचा। हवाईअड्डे पर पहुंचने पर उसने सिरदर्द की शिकायत की। 

मंत्रालय ने बताया था कि उसे सफदरजंग अस्पताल भेजा गया जहां वह रात करीब नौ बजे पहुंचा। उसे जांच के लिए अस्पताल की सातवीं मंजिल पर ले जाया गया। जब डॉक्टर वहां पहुंचे तो वह वहां नहीं मिला। मंत्रालय ने बयान में बताया कि इस बीच, इमारत से निकल रहे एक अन्य डॉक्टर ने रात सवा नौ बजे जमीन पर एक शव पड़ा देखा था।  

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियादिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद