लाइव न्यूज़ :

तेंदुए के हमले में युवक की मौत

By भाषा | Updated: July 2, 2021 17:28 IST

Open in App

पौडी, दो जुलाई उत्तराखंड में पौडी जिले के द्वारीखाल क्षेत्र में एक आदमखोर तेंदुए ने हमला कर एक युवक को मार डाला। एक माह से भी कम समय में जिले में इस तरह की यह तीसरी घटना है।

राजस्व अधिकारी कुंवर प्रकाश ने बताया कि क्षेत्र के बांगी निवासी 28 वर्षीय पृथ्वी चंद पर तेंदुए ने बृहस्पतिवार को तब हमला कर दिया जब वह अपने मवेशियों को चराने के लिए खेतों में गया था। चंद जब देर शाम तक घर नहीं लौटा तब ग्रामीणों ने उसकी तलाश की। प्रकाश ने बताया कि युवक का शव देर रात बरामद हुआ।

गढ़वाल रेंज के प्रभागीय वन अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए क्षेत्र में पिंजरा लगा दिया गया है। उन्होंने बताया कि मृतक के परिवार को 50,000 रुपये का मुआवजा तत्काल दे दिया गया है जबकि पोस्टमार्टम के बाद बाकी राशि का भुगतान भी कर दिया जाएगा।

पौडी जिले में 22 दिन के भीतर इस प्रकार की यह तीसरी वारदात है। 10 जून को पोखडा क्षेत्र के डाबरा गांव में तेंदुए ने 55 वर्षीय महिला को मार डाला था जबकि 22 जून को बीरोंखाल के भैंसोडा गांव में एक युवक को भी तेंदुए ने अपना शिकार बनाया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमना, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्रिकेटफिनिशर की भूमिका खत्म, पॉवर प्ले में ही 10, 11, 12 रन रेट से कूट रहे?, सीएसके मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा-आईपीएल में ओपनर की बल्ले-बल्ले?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos