लाइव न्यूज़ :

अब आप WhatsApp व एसएमएस के जरिए LPG Gas Cylinders बुक करा सकते हैं, जानें सिलेंडर बुक कराने के 5 तरीके

By अनुराग आनंद | Updated: December 1, 2020 09:15 IST

अपडेट के अनुसार, 1 नवंबर से डिलीवरी और एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग का तरीका बदल गया है और इंडेन ने गैस रिफिल बुक करने के लिए ग्राहकों के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस के जरिए एक नया नंबर भी प्रदान किया है।

Open in App
ठळक मुद्देअच्छी खबर यह है कि ग्राहक अब व्हाट्सएप के माध्यम से भी अपना सिलेंडर बुक कर सकते हैं।कोरोना महामारी फैलने के बाद से ही लोग एलपीजी गैस सिलेंडर बुक करने के विकल्प की तलाश में थे।

नई दिल्ली: देश के करोड़ों LPG Gas Cylinders इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों के लिए एक खुशखबरी है। नरेंद्र मोदी सरकार ने विभिन्न कंपनियों से बात करके लॉकडाउन के बीच घर बैठे अपने ग्राहकों के लिए खास सुविधा देने का फैसला किया है। 

इंडिया डॉट कॉम के मुताबिक, कंपनी द्वारा दी जा रही इस नई सेवा के तहत अब कोई भी व्यक्ति घर बैठे ही LPG सिलेंडर की बुकिंग कर सकता है। लॉकडाउन के बीच ग्राहकों को आने-जाने में हो रही परेशानी को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने यह फैसला लिया है, जिसके तहत अब उपभोक्ता वाट्सऐप के जरिए गैस सिलेंडर की बुकिंग कर सकते हैं और कंपनी उपभोक्ताओं के घर तक सिलेंडर खुद ही पहुंच देगी।

इस नई सुविधा के लिए कंपनी ने एक नंबर भी जारी किया है, जिसके अंतर्गत इस सुविधा का लाभ उठाया जा सकता है। दरअसल, कोरोना महामारी फैलने के बाद से ही लोग एलपीजी गैस सिलेंडर बुक करने के विकल्प की तलाश में थे। ऐसे में वाट्सऐप के माध्यम से सिलेंडर बुक करने की यह आसान प्रक्रिया बन गई है।

अपडेट के अनुसार, 1 नवंबर से डिलीवरी और एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग का तरीका बदल गया है और इंडेन ने गैस रिफिल बुक करने के लिए ग्राहकों के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस के जरिए एक नया नंबर भी प्रदान किया है। अच्छी खबर यह है कि ग्राहक अब व्हाट्सएप के माध्यम से भी अपना सिलेंडर बुक कर सकते हैं।

एलपीजी गैस सिलेंडर बुक करने के ये पांच अलग-अलग तरीके हैं-

1 गैस एजेंसी या वितरक से बात करके।

2 मोबाइल नंबर पर कॉल करके

3 वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन बुकिंग

https://iocl.com/Products/Indanegas.aspx

4 कंपनी के व्हाट्सएप नंबर पर एक टेक्स्ट भेजकर।

5 Indane का ऐप डाउनलोड करके

व्हाट्सएप के माध्यम से सिलेंडर कैसे बुक करें?

यदि आप एक इंडेन ग्राहक हैं, तो आप नए नंबर 7718955555 पर कॉल करके एलपीजी सिलेंडर बुक कर सकते हैं। व्हाट्सएप पर भी बुकिंग की जा सकती है। एलपीजी गैस सिलेंडर के लिए बुकिंग करते समय, आपको व्हाट्सएप मैसेंजर पर REFILL लिखना होगा और इसे 7588888824 पर भेजना होगा। हालांकि, यह पंजीकृत मोबाइल नंबर से ही किया जाना चाहिए।

एसएमएस के जरिए सिलेंडर कैसे बुक करें?

एलपीजी गैस सिलेंडर की सुचारू डिलीवरी के लिए, एक डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड (डीएसी) ग्राहकों को एसएमएस के जरिए भेजा जाएगा। तेल कंपनियां सबसे पहले 100 स्मार्ट शहरों में डीएसी शुरू करेंगी। सिलेंडर की डिलीवरी OTP को डिलीवरी पर्सन के साथ शेयर करने के बाद ही की जाती है।

टॅग्स :एलपीजी गैसव्हाट्सऐप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारग्लोबल टेंशन का असर, 1 अप्रैल से कमर्शियल गैस के दाम आसमान पर, जानें घरेलू LPG के दाम

कारोबारकश्मीर समाचारः पेट्रोल 9-10 दिन, डीजल 16-17 दिन और एलपीजी 12-13 दिन स्टॉक?, पर्यटक पर ईरान युद्ध असर?

कारोबारपश्चिम एशिया संकट: मार्च में 2.9 लाख से अधिक नए पीएनजी कनेक्शन, 2,900 छापे और 1,200 सिलेंडर जब्त, मोदी सरकार ने तेज किए ईंधन और गैस की आपूर्ति प्रयास?

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है