योगी के मंत्री ने बुर्का पर बैन की मांग करते हुए की विवादित टिपण्णी, कहा-मुस्लिम महिलाएं पहनती हैं क्योंकि वो शूपर्णखा की वंशज हैं

By स्वाति सिंह | Published: February 10, 2020 12:34 PM2020-02-10T12:34:05+5:302020-02-10T12:42:56+5:30

रघुराज सिंह ने बुर्का पर प्रतिबंध लगाने की मांग करते हुए कहा कि मुस्लिम महिलाएं रावण की बहन शूपर्णखा का वंशज बताया है। उन्होंने कहा टमुस्लिम महिलाएं बुर्का इसलिए पहनती हैं क्योंकि वे रावण की बहन शूपर्णखा की वंशज हैं।'

Yogi's mantri ask to ban bueqa, saying that ‘Muslim women wear burqa because they are Surpanakha’s descendants’ | योगी के मंत्री ने बुर्का पर बैन की मांग करते हुए की विवादित टिपण्णी, कहा-मुस्लिम महिलाएं पहनती हैं क्योंकि वो शूपर्णखा की वंशज हैं

सोमवार को रघुराज सिंह ने कहा, 'अरब से भारत में बुर्का पहनने की प्रथा आई है।

Highlightsरघुराज सिंह ने बुर्का पहनने को लेकर विवादित टिपण्णी की है।रघुराज सिंह ने बुर्का पर प्रतिबंध लगाने की मांग करते हुए कहा कि मुस्लिम महिलाएं रावण की बहन शूपर्णखा का वंशज बताया है।

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के मंत्री रघुराज सिंह ने बुर्का पहनने को लेकर विवादित टिपण्णी की है। रघुराज सिंह ने बुर्का पर प्रतिबंध लगाने की मांग करते हुए कहा कि मुस्लिम महिलाएं रावण की बहन शूपर्णखा का वंशज बताया है। उन्होंने कहा टमुस्लिम महिलाएं बुर्का इसलिए पहनती हैं क्योंकि वे रावण की बहन शूपर्णखा की वंशज हैं।'

सोमवार को रघुराज सिंह ने कहा, 'अरब से भारत में बुर्का पहनने की प्रथा आई है। इसकी आड़ में मुस्लिम महिलाएं अपना चेहरा छिपाती हैं, क्योंकि लक्ष्मण ने शूपर्णखा के नाक काट दिए थे। इसके बाद वह बुर्का पहनकर वहां से गई थी। केवल राक्षसों के वंशज ही बुर्का पहन सकते हैं। कोई भी सामान्य व्यक्ति बुर्का नहीं पहन सकता। मैं देश की सरकार से भी बुर्का पर प्रतिबंध लगाने की अपील करूंगा, क्योंकि बुर्का पहनकर आतंकवादी हमारे देश में घुस जाते हैं। इसलिए मेरे साथी नागरिकों हमें एकजुट होना होगा, क्योंकि इन गुंडों को खत्म करना आवश्यक है।' इतना ही नहीं सिंह ने यह भी कहा कि श्रीलंका में बुर्का पर प्रतिबंध है। इसके लिहाजा भी हमे इस पर प्रतिबंध लगना चाहिए। सबके खुले में रहने से लोगों की आसानी से पहचान होती कि कौन आतंकी है और कौन नहीं। 

बीते महीने सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ नारे लगाने वाले को जिंदा दफनाने की धमकी दे डाली थी। नागरिक संशोधन कानून के समर्थन में एक रैली को संबोधित करते हुए सिंह ने रविवार को कहा था, ''ये मुट्ठी भर लोग, केवल एक परसेंट लोग, हमारा पैसा देश का पैसा, टैक्स का पैसा खाकर बेईमान, तुम मुर्दाबाद करोगे योगी और मोदी को ! हम तुम को जिंदा दफन कर देंगे। मोदी-योगी देश और प्रदेश को चलाएंगे और ऐसे ही चलाएंगे, जैसे चला रहे हैं।’’ 

नागरिकता संशोधन कानून प्रचार प्रसार के लिए नुमाइश मैदान में सभा हुई थी जिसमें प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शिरकत की थी। मौर्य से पहले रघुराज सिंह ने मंच संभाला था। सिंह ने कहा, ''तुम दाऊद इब्राहीम का पैसा लेकर हमारे अधिकारियों को घेरोगे, हम घेरने नहीं देंगे। पटक पटक के मारेंगे।'' 
 

Web Title: Yogi's mantri ask to ban bueqa, saying that ‘Muslim women wear burqa because they are Surpanakha’s descendants’

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे