ठळक मुद्दे2014 के बाद बदली खेलों की तस्वीर?, खेलों पर CM योगी का बड़ा बयान
Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अंतर्राष्ट्रीय मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में कहा, “एक समय था जब खिलाड़ियों में प्रतिभा थी लेकिन मंच नहीं था, न खेल के मैदान थे। खेल के मैदानों पर भू माफियाओं ने कब्जा किया था। सरकार का बजट का पैसा भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ता था। देश में 2014 में खेल सरकार के एजेंडे का हिस्सा बना, उससे पहले खेल उपेक्षित क्षेत्र था। प्रदेश में 2017 के बाद खेल के बारे में सोचा गया, बजट दिया गया।"