लाइव न्यूज़ :

मठ-मंदिरों की सुरक्षा का दायित्व निभाएं योगी आदित्यनाथ : शंकराचार्य

By भाषा | Updated: February 15, 2021 14:26 IST

Open in App

प्रयागराज, 15 फरवरी पुरी पीठ के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने मठ-मंदिरों की संपत्ति पर पुराने न्यासियों या अराजक तत्वों द्वारा कब्जा करने की प्रवृत्ति को लेकर चिंता प्रकट की है और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस मुद्दे पर ध्यान देने की मांग की।

उन्होंने कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश में मठ-मंदिरों का उद्धार हो सकता है क्योंकि यहां एक योगी, बचपन से संन्यासी और नाथ संप्रदाय के मूर्धन्य प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं और उनका यह दायित्व है कि वह इस पर ध्यान दें।’’

यहां माघ मेले में अपने शिविर में पीटीआई-भाषा से बातचीत में उन्होंने कहा, ‘‘गोशालाओं का संचालन, संस्कृत विद्यालयों का संचालन, गोवंश का संरक्षण इन मठ-मंदिरों और संतों द्वारा ही किया जा रहा है।’’

मठ-मंदिरों की दयनीय स्थिति के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, “मठ-मंदिरों की संपत्ति पर पुराने न्यासियों या अराजक तत्वों के कब्जा करने की प्रवृत्ति देखी गई है। लेकिन अगर कोई महंत कथावाचक नहीं है, राजनीतिक व्यक्तियों से गठबंधन नहीं है, व्यापारियों से गठबंधन नहीं है तो ऐसे मठ के साधु-संत मठ चला सकें, ठाकुर जी को भोग लगा सकें यही बहुत है।”

उन्होंने कहा, “हमारे मठ-मंदिर सनातन धर्मियों के दुर्ग हैं, लेकिन दुर्भाग्य से इनका संचालन धर्मनिरपेक्ष शासन तंत्र द्वारा किया जाने लगा। वहीं दूसरी ओर अन्य धर्म के लोगों को उनके संस्थानों से अतिरिक्त प्रशिक्षण मिल रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?