सामूहिक विवाह के रिकॉर्ड के चक्कर में शादीशुदा लोगों का दोबारा ब्याह करा आए योगी
By खबरीलाल जनार्दन | Updated: July 10, 2018 16:58 IST2018-07-10T16:55:01+5:302018-07-10T16:58:14+5:30
योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में सोनभद्र में 1001 जोड़ों की शादी कराई थी।

सामूहिक विवाह के रिकॉर्ड के चक्कर में शादीशुदा लोगों का दोबारा ब्याह करा आए योगी
सोनभद्र, 10 जुलाईः उत्तर प्रदेश के जोशो-खरोश से भरे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कई रिकॉर्डतोड़ काम कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में 1001 जोड़ों का सामूहिक विवाद करा के एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इस दौरान सीएम योगी ने सभी जोड़ों को शादी के बाद आशीर्वाद भी दिया और उपहार स्वरूप सभी जोड़ों को लाभ भी पहुंचाए। लेकिन इस बड़े रिकॉर्ड के चक्कर में एक चूक हो गई। इन हजार जोड़ों का नंबर पूरा करने के चक्कर में तीन ऐसे जोड़ों की भी शादी करा दी गई, जो पहले से शादीशुदा थे।
जानकारी के अनुसार सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक के सलखान की शिमला पुत्री राम निहार की शादी रामचंद्र पुत्र रामलखन गुप्ता निवासी कनहरा से 19 जून को ही शादी हुई थी। मौका देखकर इस नवविवाहित जोड़े को योगी के अधिकारियों ने फिर से शादी करा दी। इसी तरह नगवां ब्लॉक के सरईगढ़े गांव में संगीता कुमार पुत्री मोलन की शादी चंदोली की जमसोत गांव के अरमरनाथ पुत्र रामवृक्ष से बीती 10 मई को हुई थी। इसके अलावा बभनी ब्लॉक के डुमरहर गांव की दवंती पुत्री राम विचार गोंद की शादी जून महीने में मध्य प्रदेश के बरहपान गांव में हुई थी।
मामले के ऊजागर होने के बाद इस पर सोनभद्र के अधिकारी जांच की बात कर रहे हैं। लेकिन जबसे इस कार्यक्रम की घोषणा हुई है तभी से यह विवादित हो गया था। मामले में कई आधिकारियों पर लोगों को जबरन शादी के लिए तैयार कराने प्रधानों को धमकाने आदि मामले भी सामने आए थे। साथ ही योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम को अचानक नौ घंटे करने से भी कई दूल्हा-दुल्हनों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।
हालांकि इन सब बातों से बेपरवाह यूपी सीएम ने इस अवसर को प्रचार में तब्दील करते हुए जमकर ट्वीट किए।
इस दौरान सामूहिक विवाह समारोह में नव विवाहित दंपत्तियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किये। 1001 जोड़ों की शादी एक साथ सामूहिक विवाह के रूप में कराना एक बड़ी उपलब्धि है। pic.twitter.com/1Rk8mKb4eH
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) July 7, 2018
समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित 'मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना' के अंतर्गत आज जनपद सोनभद्र में 1001 कन्याओं के सामूहिक विवाह समारोह में। pic.twitter.com/UiedyX36bZ
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) July 7, 2018
सामूहिक विवाह कार्यक्रम में सभी गरीब पात्रों की बेटियों का कन्यादान एक पुण्य दान है। सभी लोगों को दहेज रहित शादी किए जाने के संकल्प लेने का आह्वान किया। साथ ही, कहा कि रूढ़िवादी परम्परा को तोड़कर दहेज की कुरीति को मिटाना है। pic.twitter.com/18SCw31h3t
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) July 7, 2018
आज जनपद सोनभद्र में मिशन सोन स्वावलम्बन के तहत गरीब महिलाओं कोे आजीविका संवर्द्धन के लिए सिलाई मशीन प्रदान कीं तथा स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को प्रतीक के रूप में 01 करोड़ रु0 का चेक आजीविका निवेश निधि के तहत प्रदान किया। pic.twitter.com/kqxG3esTUP
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) July 7, 2018
आज जनपद सोनभद्र में प्राइमरी स्कूल का निरीक्षण किया व बच्चों से पढ़ाई के बारे में जानकारी ली इस दौरान छात्र-छात्राओं को स्कूल बैग और किताबें भी वितरित कीं। pic.twitter.com/RYKaJcSc9H
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) July 7, 2018
आज जनपद सोनभद्र में विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण किया तथा प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत पात्र लोगों को प्रमाण-पत्र भी वितरित किए। pic.twitter.com/ZZNaSgxSVP
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) July 7, 2018
अमित शाह ने फिर अपने हाथों में ली यूपी की कमान, क्या योगी आदित्यानाथ होंगे साइडलाइन?
लेकिन इन सब के बीच सोनभद्र के स्थानीय लोगों में पूरे कार्यक्रम को लेकर नाराजगी है। जब हमने कुछ स्थानीय लोगों से बात की तो बताया गया कि इस कार्यक्रम में जबर्दस्त पक्षपात किया गया। इसमें जरूरतमंदों की शादी के बजाए इससे जुड़े अधिकारियों ने अपने सगे-संबंधियों को सामुहिक विवाह के बाद मिलने वाले लाभ के चक्कर में नाम रजिस्टर करा दिए। इस कार्यक्रम में अपना दल की अनुप्रिया पटेल भी मौजूद रही थीं।