लाइव न्यूज़ :

योगी आदित्यनाथ की सिंगापुर के पूर्व प्रधानमंत्री ली कुआन यू से हो रही है तुलना, जानिए अपराधियों के काल कुआन के बारे में 

By अभिषेक पारीक | Updated: July 24, 2021 18:22 IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की शक्ल के बाद अब उनके काम को लेकर भी अंतरराष्ट्रीय शख्सियतों के साथ तुलना की जा रही है। इस बार उनकी तुलना सिंगापुर के पहले प्रधानमंत्री ली कुआन यू से की जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सिंगापुर के मुख्यमंत्री ली कुआर यू से तुलना की जा रही है। उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी रहे प्रकाश सिंह के ट्वीट के बाद इस तुलना की चर्चा और तेज हो गई है। प्रकाश सिंह ने योगी आदित्यनाथ की प्रशंसा की और कहा कि वे राज्य के ली कुआन यू बनकर उभर रहे हैं। 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की शक्ल के बाद अब उनके काम को लेकर भी अंतरराष्ट्रीय शख्सियतों के साथ तुलना की जा रही है। इस बार उनकी तुलना सिंगापुर के पहले प्रधानमंत्री ली कुआन यू से की जा रही है। उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी रहे प्रकाश सिंह ने एक ट्वीट किया है, जिसमें उ न्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ की प्रशंसा की है और कहा है कि वे राज्य के ली कुआन यू बनकर उभर रहे हैं। 

योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री बनने के बाद अपराधियों के खिलाफ काफी सख्ती बरती है और अपराधियों की संपत्तियों को जब्त किया है। जिसे लेकर उनकी उत्तर प्रदेश में काफी चर्चा है। प्रदेश के डीजीपी प्रकाश सिंह ने एक ट्वीट किया है, 'उत्तर प्रदेश में माफिया की 1574 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई है। योगी यूपी के ली कुआन यू बनकर उभर रहे हैं।'

सिंह के इसी ट्वीट के बाद योगी की कुआन से तुलना तेज हो गई है। ली कुआन यू सिंगापुर के पहले प्रधानमंत्री थे और उस वक्त सिंगापुर में अपराध और अपराधियों का बोलबाला था। हालांकि ली कुआन यू ने सत्ता संभालते ही अपराधियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए। यहां तक की उन्होंने अपराधियों को सिंगापुर छोड़ने या दुनिया छोड़ने के लिए कह दिया था। सिंगापुर के लिए कहा जाता है कि शांति के उसी वातावरण में सिंगापुर में विकास की रफ्तार तेज हुई। 

वैश्विक स्तर पर सिंगापुर को दुनिया के सबसे विकसित देशों में शामिल किया जाता है। इसका श्रेय काफी हद तक ली कुआन यू को दिया जाता है। जिन्होंने अपनी नीतियों से सिंगापुर को दुनिया के सबसे विकसित देशां में शुमार किया। यहां तक की आज सिंगापुर प्रति व्यक्ति आय के मामले में वैश्विक स्तर पर चौथे पायदान पर है। 

31 साल तक रहे सिंगापुर के पीएम 

हालांकि ली कुआन यू करीब 31 साल तक देश के प्रधानमंत्री रहे। ब्रिटेने के उपनिवेश रहते हुए वे प्रधानमंत्री बने और 1990 तक इस पद पर रहे। 1965 में सिंगापुर की आजादी के बाद उन्होंने देश को आगे लेकर गए। सिंगापुर में गरीबी से जूझ रहे लोगां को पक्के मकान देने के लिए हाउसिंग एंड डवलपमेंट बोर्ड की स्थापना की थी और भ्रष्टाचार का खात्मा किया था। यहां तक की उन्होंने सिंगापुर में भ्रष्टाचार को रोकने के लिए इंवेस्टिगेशन ब्यूरो की स्थापना की। जिसके बाद रसूखदारों पर कार्रवाई की गई और यहां तक की उनकी संपत्तियां भी जब्त की गई है। 

विन डीजल से भी हो चुकी है तुलना 

योगी आदित्यनाथ की तुलना का यह पहला मामला नहीं है। फिलहाल यह तुलना उनके काम के लिए हो रही है, हालांकि इससे पहले अपने चेहरे मोहरे की वजह से योगी आदित्यनाथ की हॉलीवुड एक्टर विन डीजल के साथ तुलना की गई थी। 

टॅग्स :योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos