लाइव न्यूज़ :

कोरोना संकटः CM योगी आदित्यनाथ ने मजदूरों और कामगारों को दी राहत, किया एक बार फिर ये बड़ा ऐलान 

By रामदीप मिश्रा | Updated: May 1, 2020 11:56 IST

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 2211 है। कुल 551 लोग पूर्णतया ठीक हो चुके हैं जबकि अमरोहा में एक व्यक्ति की मौत के साथ ही 40 लोगों की मौत हो गई है। सबसे अधिक 14 लोगों की मौत आगरा में हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में 16 श्रेणी के कामगारों को एक बार फिर राहत देने के ऐलान किया है।उन्होंने कहा कि आज हम एक बार फिर से अपने 30 लाख श्रमिक वर्ग को दूसरी बार भरण पोषण भत्ता की राशि जारी कर रहे हैं।

लखनऊः उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 2200 से अधिक हो चुकी है और लॉकडाउन के बावजूद भी संक्रमण थमता नजर नहीं आ रही है। लॉकडाउन के चलते लोगों को खासी परेशानी हो रही है। इस बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में 16 श्रेणी के कामगारों को एक बार फिर राहत देने के ऐलान किया है।

योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि उत्तर प्रदेश सरकार ने यहां पर निर्माण ​श्रमिकों, रोज कमाने वाले- ठेली, खोमचा, रेहड़ी, रिक्शा, ई-रिक्शा, कुली, ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में 16 श्रेणी के कामगारों- धोबी, मिस्त्री, मोची, नाई, कुम्हार, राजमिस्त्री आदि के लिए भरण-पोषण भत्ता देने की व्यवस्था की है। 

उन्होंने कहा कि अब तक ऐसे 30 लाख निर्माण श्रमिकों के साथ अन्य सभी श्रमिकों को ये सुविधा उपलब्ध कराई गई है। आज हम एक बार फिर से अपने 30 लाख श्रमिक वर्ग को दूसरी बार भरण पोषण भत्ता की राशि जारी कर रहे हैं।    इसके अलावा सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि लॉकडाउन के कारण दूसरे राज्य में फंसा यूपी का कोई भी मजदूर या कामगार अपने राशन कार्ड नंबर का इस्तेमाल कर सकता है और वहां इसका लाभ उठा सकता है। जिनके पास राशन कार्ड नहीं है, तो उनके लिए राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष (एसडीआरएफ) के तहत भोजन के पैकेट उपलब्ध कराए जा रहे हैं।  बीते दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया है कि लगभग 10 लाख लोगों के लिए तत्काल पृथक-वास केंद्र, आश्रय गृह और सामुदायिक रसोई तैयार किये जाएं, जहां आने वाले प्रवासी मजदूरों को तात्कालिक रूप से रखा जा सके। पृथक-वास केंद्रों की स्थापना के लिए बड़े कॉलेजों का उपयोग किया जाए। अतिरिक्त वेंटिलेटरों की आवश्यकता होने पर पोर्टेबल वेंटिलेटर मंगाए जाएं। सभी जनपदों में इन्फ्रा-रेड थर्मामीटर उपलब्ध कराए जाएं ताकि प्रवासी श्रमिकों की सुगमता से जांच की जा सके। साथ ही कोविड-19 का उपचार करने में सक्षम निजी चिकित्सालयों को उपचार की अनुमति दी जाए। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि सहारनपुर में एक प्रयोगशाला स्थापित की जानी चाहिए। प्रत्येक मण्डल मुख्यालय पर प्रयोगशाला स्थापित होनी चाहिए। प्रयास यह होना चाहिए कि आगामी एक सप्ताह में उत्तर प्रदेश जांच क्षमता की दृष्टि से देश का नम्बर वन राज्य बन जाए। प्रदेश के कोविड चिकित्सालयों में 52 हजार बेड की व्यवस्था करते हुए इसे चरणबद्ध रूप से बढ़ाकर एक लाख बेड किया जाना है। 

राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 2211 है। कुल 551 लोग पूर्णतया ठीक हो चुके हैं जबकि अमरोहा में एक व्यक्ति की मौत के साथ ही 40 लोगों की मौत हो गई है। सबसे अधिक 14 लोगों की मौत आगरा में हुई है। मुरादाबाद में छह, मेरठ में पांच, कानपुर में चार, फिरोजाबाद में दो तथा अमरोहा, बरेली, बस्ती, बुलंदशहर, लखनउ, वाराणसी, अलीगढ, मथुरा और श्रावस्ती में एक एक व्यक्ति की मौत हुई है। अब भी 1620 लोग इससे संक्रमित हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरसउत्तर प्रदेश में कोरोनायोगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेशसीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?