लाइव न्यूज़ :

Exit Poll के नतीजे देखकर योगेंद्र यादव बोले- कांग्रेस को निश्चित ही खत्म हो जाना चाहिए

By आदित्य द्विवेदी | Updated: May 20, 2019 15:02 IST

योगेंद्र यादव ने ट्वीट में लिखा, 'अगर आइडिया ऑफ इंडिया को बचाने के लिए यह बीजेपी को रोकने में नाकाम रहती है, तो भारतीय इतिहास में इस पार्टी की कोई सकारात्मक भूमिक नहीं रही।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकांश एग्जिट पोल ने केंद्र में दोबारा नरेंद्र मोदी सरकार बनने का पूर्वानुमान लगाया हैएग्जिट पोल के आंकड़े देखने के बाद योगेंद्र यादव ने कांग्रेस पार्टी पर ये सख्त टिप्पणी की।

'कांग्रेस को निश्चित खत्म हो जाना चाहिए.'... ये कहना है स्वराज इंडिया पार्टी के योगेंद्र यादव का। रविवार को लोकसभा चुनाव के मतदान की प्रक्रिया पूरी हुई और एग्जिट पोल के आंकड़े जारी किए गए। अधिकांश एग्जिट पोल में एकबार फिर नरेंद्र मोदी की अगुवाई में एनडीए की सरकार बनने का दावा किया गया है। एग्जिट पोल के आंकड़े देखने के बाद योगेंद्र यादव ने कांग्रेस पार्टी पर ये सख्त टिप्पणी की।

योगेंद्र यादव ने ट्वीट में लिखा, 'अगर आइडिया ऑफ इंडिया को बचाने के लिए यह बीजेपी को रोकने में नाकाम रहती है, तो भारतीय इतिहास में इस पार्टी की कोई सकारात्मक भूमिक नहीं रही। विकल्प के रास्ते में आज यह पार्टी सबसे बड़ा रोड़ा है।' हालांकि इस बयान पर काफी विवाद पैदा हुआ जिसके बाद उन्होंने सफाई भी दी।

योगेंद्र यादव ने स्पष्टीकरण देते हुए लिखा, 'मेरे बयान से कुछ लोगों को कन्फ्यूजन है। मैं संभवतः इस बात से इनकार नहीं कर रहा है कि आजादी के बाद कांग्रेस की महत्वपूर्ण भूमिका रही है लेकिन मेरा मतलब ये था कि अब आगे इतिहास में कांग्रेस का कोई सकारात्मक रोल नहीं रहा। मैं इस बात पर कायम हूं।'

क्या कहते हैं एग्जिट पोल के आंकड़े

 चैनल-एजेंसीबीजेपी+ (NDA)कांग्रेस+  (UPA)अन्य
1टाइम्स नाउ- VMR30614294
2एबीपी न्यूज़ - एसी नील्सन267127148
3रिपब्लिक टीवी-C voter 287128127
4रिपब्लिक भारत - जन की बात305124113
5न्यूज नेशन282-292118-126130-138
6इंडिया न्यूज़298118126
7News 18- IPSOS33682124
8सुदर्शन न्यूज़313121108
9इंडिया टीवी - CNX300120122
10न्यूज 24-टुडे चाणक्य3509597
11इंडिया टुडे- एक्सिस माई इंडिया339-36577-10879-111
12The Neta-News X242164136
टॅग्स :एग्जिट पोल्सलोकसभा चुनावभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार चुनाव परिणामः चुनावी रेवड़ी से उड़ रहा लोकतंत्र का मजाक

भारतBihar Exit Poll Result 2025: राजग को 160 और महागठबंधन को 77 सीट?, ‘टुडेज चाणक्य’ एग्जिट पोल, 8 एजेंसियों के सर्वे में NDA सरकार?

भारतBihar Exit Poll Result 2025: बिहार में सबसे बड़ी पार्टी कौन?, ‘एक्सिस माय इंडिया’ पोल में खुलासा, देखिए भाजपा, जदयू, राजद और कांग्रेस का प्रदर्शन

भारतBihar Exit Poll Result 2025: एनडीए को 121-141 और महागठबंधन को 98-118 सीट?, एक्सिस माई इंडिया पोल

भारतBihar Exit Poll Result 2025: एनडीए के साथ एससी, ईबीसी, ओबीसी और सवर्ण मतदाता?, महागठबंधन के साथ मुस्लिम-यादव वोटर, एक्सिस माई इंडिया एग्जिट पोल

भारत अधिक खबरें

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की

भारतIndiGo Flight Cancel: इंडिगो संकट के बीच DGCA का बड़ा फैसला, पायलटों के लिए उड़ान ड्यूटी मानदंडों में दी ढील

भारतरेपो दर में कटौती से घर के लिए कर्ज होगा सस्ता, मांग बढ़ेगी: रियल एस्टेट

भारतModi-Putin Talks: यूक्रेन के संकट पर बोले पीएम मोदी, बोले- भारत न्यूट्रल नहीं है...

भारतPutin India Visit: एयरपोर्ट पर पीएम मोदी ने गले लगाकर किया रूसी राष्ट्रपति पुतिन का स्वागत, एक ही कार में हुए रवाना, देखें तस्वीरें