लाइव न्यूज़ :

बाबा रामदेव के खिलाफ डॉक्टरों ने खोला मोर्चा, बिहार में चार घंटे तक बंद रखे ओपीडी, इलाज के लिए भटकते दिखे मरीज

By एस पी सिन्हा | Updated: June 18, 2021 20:07 IST

डॉक्टरों ने मोर्चा खोलते हुए आज बिहार में सभी सरकारी व प्राइवेट अस्पतालों की ओपीडी सेवा को पूरी तरह ठप किया गया. चार घंटों के लिए सूबे के डॉक्टरों ने ओपीडी सेवा को बाधित रखा.

Open in App
ठळक मुद्देइमरजेंसी सेवा को चालू रखा गया. बंदी का फैसला आईएमए ने लिया, जिसे कई अन्य डॉक्टर संगठनों का भी साथ मिला.सुबह 8:30 बजे से लेकर दोपहर 12:30 बजे तक के बिहार में ओपीडी सेवा को बंद रखा गया.

पटनाः योग गुरु बाबा रामदेव के खिलाफ और बिहार में डॉक्टरों ने एकजुटता दिखाते हुए विरोध जताया है.

डॉक्टरों ने मोर्चा खोलते हुए आज बिहार में सभी सरकारी व प्राइवेट अस्पतालों की ओपीडी सेवा को पूरी तरह ठप किया गया. चार घंटों के लिए सूबे के डॉक्टरों ने ओपीडी सेवा को बाधित रखा. इस दौरान इमरजेंसी सेवा को चालू रखा गया. इस बंदी का फैसला आईएमए ने लिया, जिसे कई अन्य डॉक्टर संगठनों का भी साथ मिला. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह 8:30 बजे से लेकर दोपहर 12:30 बजे तक के बिहार में ओपीडी सेवा को बंद रखा गया. इस दौरान आईएमए से जुडे़ डॉ. अजय कुमार समेत अन्य वरिष्ठ डॉक्टरों ने ओपीडी सेवा बंद करते हुए हाथ में फ्लेक्स लेकर विरोध भी जताया. आज मरीजों को डॉक्टरी सलाह के लिए ओपीडी में चार घंटे इंतजार करना पड़ा. डॉक्टर काला मास्क लगाकर धरना पर बैठे दिखे.

आईएमए ने योग गुरु बाबा रामदेव की तरफ से एलोपैथी को लेकर दिए गए बयान और चिकित्सकों पर लगातार हो रहे हमले के विरोध में आंदोलन शुरू किया है. आईएमए के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार के मुताबिक कोरोना, आईसीयू इमरजेंसी सेवाएं इससे प्रभावित नहीं हुईं. राज्य के चिकित्सकों ने ओपीडी में मरीज को नहीं देखा और साथ- साथ काला बैज लगाकर विरोध प्रदर्शन किया.

डॉ. अजय कुमार और सचिव डॉ. सुनील कुमार ने दावा किया कि इसमें एम्स के रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन, जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन और चिकित्सकों के अन्य संगठन भी शामिल हुए. आईएमए का कहना है कि चिकित्सकों के साथ मारपीट के कई मामलों में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद भी कुछ नहीं हुआ. बाबा रामदेव ने एलोपैथी के डॉक्टरों को लेकर जो बयान दिया था वह बहुत ही खेदजनक था.

इसे लेकर डॉक्टरों के बीच काफी रोश है. इस मामले को पूर्व में बाबा रामदेव के खिलाफ केस भी दर्ज कराया गया था. वहीं कोरोना संक्रमणकाल में डॉक्टरों के उपर होने वाली हिंसा को लेकर भी संगठन में काफी रोश है. कई जगहों पर ऐसे मामले सामने आए जब कोरोना मरीज के इलाज के दौरान डॉक्टरों पर मरीज के परिवारजनों के द्वारा हमला किया गया.

कई बार निराश डॉक्टरों ने काम भी बंद किया था. डॉक्टरों का कहना है कि जिस समय कोरोना के दूसरे लहर में भीषण संक्रमण के बीच डॉक्टर अपनी जान पर खेलकर अपनी ड्यूटी कर रहे थे उस वक्त बाबा रामदेव के द्वारा ऐसा बयान देना और व्यंग करना उनके हौसले को तोड़ता है. ये एक भद्दा मजाक है. इसे कहीं से बर्दाश्त नहीं किया जा सकता.

टॅग्स :बिहारपटनाबाबा रामदेव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

ज़रा हटकेदो गैर मर्दों के साथ बहू के नाजायज रिश्ते?, सास ने बहू को घर आए मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा?

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू