लाइव न्यूज़ :

Yes Bank Crisis: यस बैंक के पूर्व सीईओ राणा कपूर ईडी दफ्तर पहुंचे, पूछताछ में खुलेंगे कई राज

By गुणातीत ओझा | Updated: March 7, 2020 12:53 IST

राणा कपूर के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया गया है ताकि वो देश छोड़कर विदेश न भाग जाए।

Open in App
ठळक मुद्देयस बैंक के संस्थापक राणा कपूर के खिलाफ जारी हुआ लुकआउट नोटिसघर की तलाशी के बाद प्रवर्तन निदेशालय अब राणा कपूर से करेगी पूछताछ

यस बैंक के पूर्व सीईओ राणा कपूर की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) आज राणा कपूर से पूछताछ करेगा, वे ईडी दफ्तर पहुंच चुके हैं। शुक्रवार को ईडी ने राणा के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया था। ईडी के अधिकारियों की टीम ने मुंबई स्थित उनके घर की तलाशी ली थी और कुछ दस्तावेज भी सील किए थे। इस दौरान उनके बयान भी दर्ज किए गए थे। डीएचएफएल के घोटाले को लेकर राणा कपूर के घर ईडी की छापेमारी हुई थी।

प्रवर्तन निदेशालय ने शुक्रवार को येस बैंक के संस्थापक राणा कपूर के मुंबई स्थित आवास पर छापा मारा। गौरतलब है कि कपूर तथा अन्य के खिलाफ धनशोधन के मामले की जांच चल रही है और छापे की कार्रवाई इसी सिलसिले में की गई। अधिकारियों ने बताया कि छापेमारी उनके समुद्र महल आवास पर की गई। यह कार्रवाई धनशोधन रोकथाम अधिनियम के तहत की गई है तथा इसका उद्देश्य और सबूत जुटाना है। अधिकारियों ने बताया कि ईडी की टीम कपूर से उनके घर पर पूछताछ भी कर रही है। एजेंसी एक कॉर्पोरेट कंपनी को कर्ज देने में राणा की भूमिका की जांच कर रही है। आरोप है कि कर्ज के बदले में कपूर की पत्नी के खातों में कथित तौर पर रिश्वत की रकम भेजी गई थी। एजेंसी अन्य कथित अनियमितताओं की भी जांच कर रही है। 

Mumbai: Rana Kapoor, #YesBank founder has been taken to Enforcement Directorate office for questioning. More details awaited. pic.twitter.com/IvjtSaWpEm— ANI (@ANI) March 7, 2020

दरअसल, डीएचएफएल पर 79 फर्जी कंपनियों और एक लाख फर्जी ग्राहकों की मदद से लगभग 13,000 करोड़ रुपये का घपला करने का आरोप है। उसी मामले में राणा कपूर के घर तलाशी ली गई। वहीं राणा कपूर के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया गया है ताकि वो देश छोड़कर विदेश न भाग जाए। ईडी की टीम ने राणा कपूर के घर ऐसे वक्त में तलाशी ली है जब येस बैंक संकट के दौर से गुजर रहा है।

टॅग्स :राणा कपूरप्रवर्तन निदेशालययस बैंकबैंक जालसाजी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टCBI Raids in Kolkata: 1000 करोड़ की बैंक धोखाधड़ी का मामला, कोलकाता में सीबीआई ने की छापेमारी

भारतI-PAC Raid: ममता बनर्जी को झटका, सुप्रीम कोर्ट ने बंगाल सरकार को जारी किया नोटिस, ED अधिकारियों के खिलाफ FIR पर लगाई रोक

भारतममता बनर्जी ने I-PAC रेड के दौरान चुराया ED अधिकारी का फोन, जाँच एजेंसी ने सुप्रीम कोर्ट को बताया

भारतममता बनर्जी ने जो कुछ किया, वह शोभनीय नहीं है

भारतI-PAC और उसके चीफ प्रतीक जैन के खिलाफ जांच एजेंसी का मामला क्या है? समझिए पूरा केस

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया