लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में बदलेगा सीएम चेहरा? इस्तीफे की अटकलों को येदियुरप्पा ने किया खारिज

By भाषा | Updated: July 17, 2021 11:54 IST

बीएस येदियुरप्पा ने अपने इस्तीफे की लगाई जा रही अटकलों को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि इन बातों में कोई सच्चाई नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देबी एस येदियुरप्पा दिल्ली में, अमित शाह सहित राजनाथ सिंह और जेपी नड्डा से करेंगे मुलाकातइस्तीफा दिए जाने की खबरों पर येदियुरप्पा ने कहा- 'इसमें कोई सच्चाई नहीं है'इससे पहले येदियुरप्पा ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भी मुलाकात की थी

नयी दिल्ली: कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने अपने इस्तीफे की अटकलों को शनिवार को खारिज करते हुए कहा कि इनमें कोई सच्चाई नहीं है।

उन्होंने यह भी कहा कि वह बेंगलुरु लौटने से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा प्रमुख जे पी नड्डा से मुलाकात करेंगे। इस सवाल पर कि क्या उन्होंने इस्तीफा दे दिया, यहां कर्नाटक भवन में येदियुरप्पा ने पत्रकारों से कहा, ‘‘बिल्कुल भी नहीं।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि अफवाह में कोई सच्चाई नहीं है। येदियुरप्पा भाजपा प्रमुख और केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात करने के बाद शनिवार को बेंगलुरु लौटेंगे। येदियुरप्पा ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की थी और कावेरी नदी पर मेकेदतु परियोजना समेत राज्य के लंबित कार्यों पर चर्चा की।

यह बैठक ऐसे समय में हुई है जब राजनीतिक हलकों में ये अटकलें लगायी जा रही हैं कि येदियुरप्पा को मुख्यमंत्री पद से हटाया जा रहा है।

कर्नाटक भाजपा के कुछ असंतुष्ट नेता येदियुरप्पा और उनके परिवार पर भ्रष्टाचार तथा प्रशासन में हस्तक्षेप के आरोपों को लेकर निशाना साध रहे हैं जिससे पार्टी तथा सरकार की फजीहत हुई है। पार्टी का एक अन्य धड़ा येदियुरप्पा (79) को उनकी उम्र को देखते हुए हटाने की मांग कर रहा है तथा 2023 के विधानसभा चुनावों में मुख्यमंत्री का नया चेहरा पेश करने की जरूरत पर जोर दे रहा है।

मंत्रिमंडल में संभावित फेरबदल पर येदियुरप्पा ने प्रधानमंत्री के साथ मुलाकात से पहले कहा था, ‘‘अगर मंत्रिमंडल में फेरदबल या विस्तार पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ कोई चर्चा होती है तो मैं आपको बताऊंगा।

टॅग्स :बीएस येदियुरप्पाकर्नाटकभारतीय जनता पार्टीअमित शाहजेपी नड्डा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है