लाइव न्यूज़ :

येदियुरप्पा, कुमारस्वामी कर्नाटक विधान परिषद चुनावों के लिए गठबंधन पर अंतिम फैसला लेंगे: बोम्मई

By भाषा | Updated: December 2, 2021 20:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो दिसंबर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज एस. बोम्मई ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य विधान परिषद के लिए 10 दिसंबर को होने वाले चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जद (एस) के बीच चुनाव पूर्व गठबंधन बनाने पर ‘‘अलग-अलग विचार’’ हैं, लेकिन दोनों दलों के शीर्ष नेताओं द्वारा अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘अलग-अलग विचार हैं। हालांकि, हमारे वरिष्ठ पार्टी नेता बी.एस. येदियुरप्पा और जनता दल (सेक्युलर) के नेता एच.डी. कुमारस्वामी द्वारा अंतिम फैसला किया जाएगा।’’

बोम्मई ने कहा कि कर्नाटक के कई जिलों में इस मुद्दे पर अलग-अलग राय है। उन्होंने कहा कि इन विचारों को ध्यान में रखते हुए और केंद्रीय नेतृत्व के साथ चर्चा के बाद येदियुरप्पा अंतिम निर्णय लेंगे।

जद (एस) के प्रमुख एच. डी. देवेगौड़ा ने 30 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की थी और विधान परिषद (एमएलसी) चुनावों पर चर्चा की थी। देवेगौड़ा ने मोदी से कहा था कि गठबंधन बनाने पर फैसला दोनों पार्टियों के नेताओं को करना है।

येदियुरप्पा ने हाल में उन सीटों पर जद (एस) का समर्थन मांगा था जहां वह चुनाव नहीं लड़ रही है।

राज्य में 25 एमएलसी सीटों के लिए चुनाव 10 दिसंबर को होगा और परिणाम 14 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। इन सीटों के लिए कार्यकाल पांच जनवरी, 2022 को समाप्त हो रहा है।

बोम्मई आधिकारिक दौरे पर दिल्ली में हैं। उन्होंने तीन केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात की और कर्नाटक से जुड़े विकास के मुद्दों पर चर्चा की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल