IND VS ENG: टीम इंडिया के स्टार ओपनर के तौर पर अपनी पहचान बना चुके यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ दोहरा शतक लगाया है। उनके शतक से परिवार में खुशी की लहर है। इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि भदोही के रहने वाले यशस्वी जायसवाल के इस जश्न में उनके गांव के लोग भी शामिल हुए हैं।
भदोही में जमकर जश्न मनाया गया है। पटाखे छोड़े गए, लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी प्रकट की। मालूम हो कि विशाखापट्टनम में भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। यशस्वी जायसवाल ने मैच के दूसे दिन लंच से पहले सटीक बल्लेबाजी करते हुए शानदार दोहरा शतक लगाया है।
जायसवाल के टेस्ट करियर का यह पहला दोहरा शतक है। उन्होंने पूरी पारी के दौरान दिखाया कि उनके अंदर लाल गेंद खेलने की गजब की प्रतिभा है।जायसवाल ने 290 गेंदों पर 209 रनों की शानदार पारी खेली। इस दौरान 19 चौके और 7 छक्के भी जड़े। हालांकि, आखिरकार वह जेम्स एंडरसन की गेंद पर आउट हुए। लेकिन, जायसवाल के दोहरे शतक से पहली पारी में भारत ने एक विशाल स्कोर तक पहुंच गया है। भारत ने 112 ओवर में 396 रन बनाए।
दूसरे दिन सिर्फ इतने रन बना पाए जायसवाल
भारत और इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में जहां एक एक करके भारतीय बल्लेबाज पवेलियन लौट रहे थे। वहीं, एक छोड़ को मजबूती के साथ यशस्वी जायसवाल ने थामे रखे। पहले दिन जायसवाल ने 179 रन बनाए।
दर्शकों को लगा था कि दूसरे दिन भी इसी अंदाज में जायसवाल खेलेंगे। लेकिन, वह 209 रन बनाकर आउट हो गए। दूसरे दिन सिर्फ 30 रन बना पाए जायसवाल। हालांकि, दूसरे दिन के खेल में भी उन्होंने चौके और छक्के की लड़ी लगा दी।