लाइव न्यूज़ :

इजरायली अपराधी यानिव बेनिम उत्तराखंड में अरेस्ट, गोवा पुलिस को थी तलाश

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 2, 2019 16:21 IST

एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। रिपोर्टों के अनुसार बेनिम को उत्तराखंड पुलिस ने गिरफ्तार किया। उत्तराखंड के सीमाई जिले चंपावत के रास्ते नेपाल में घुसने की कोशिश कर रहे बेनिम को आव्रजन अधिकारियों ने मंगलवार को पकड़ लिया, जिसके बाद राज्य की पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया।

Open in App
ठळक मुद्देअंजुना पुलिस थाने के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि बेनिम ने 26 अप्रैल को गोवा की एक अदालत में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी।राज्य पुलिस के विदेशी नागरिक पंजीकरण कार्यालय के रिकॉर्ड के अनुसार बेनिम गोवा में बिना वैध वीजा के रह रहा था।

कुख्यात इजरायली अपराधी यानिव बेनिम उर्फ अटाला को भारत में तय अवधि से अधिक समय तक रहने के आरोप में उत्तराखंड में गिरफ्तार किया गया। गोवा के अंजुना में पिछले महीने एक रूसी नागरिक पर कथित हमला मामले में पुलिस को उसकी तलाश में थी।

एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। रिपोर्टों के अनुसार बेनिम को उत्तराखंड पुलिस ने गिरफ्तार किया। उत्तराखंड के सीमाई जिले चंपावत के रास्ते नेपाल में घुसने की कोशिश कर रहे बेनिम को आव्रजन अधिकारियों ने मंगलवार को पकड़ लिया, जिसके बाद राज्य की पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया।

अधिकारी ने बताया कि बेनिम उत्तरी गोवा में अंजुना में 25 अप्रैल को रूसी नागरिक एडुअर्ड गोरयाचेव पर हमला मामले में वांछित है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में बेनिम के साथ दो रूसी नागरिकों मैक्सिम लित्रोनोव और डेनिस के खिलाफ भी मामला दर्ज है। दोनों रूसी नागरिक अब भी फरार हैं।

अंजुना पुलिस थाने के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि बेनिम ने 26 अप्रैल को गोवा की एक अदालत में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी। मामले की जांच कर रहे अंजुना पुलिस उप निरीक्षक स्टेनली गोम्स ने 30 अप्रैल को अदालत को बताया था कि बेनिम और दो अन्य आरोपी फरार हैं।

अदालत के समक्ष अपने बयान में गोम्स ने यह भी बताया कि राज्य पुलिस के विदेशी नागरिक पंजीकरण कार्यालय के रिकॉर्ड के अनुसार बेनिम गोवा में बिना वैध वीजा के रह रहा था। हालांकि बेनिम की ओर से पेश हुए स्वप्निल नासनोडकर ने अदालत को बताया कि उसके मुवक्किल को हमला मामले में फंसाया गया है। उत्तराखंड में बेनिम की गिरफ्तारी के बाद गोवा पुलिस ने अपराधी को लाने के लिये एक टीम भेजी है।

टॅग्स :क्राइमइंडियागोवाइजराइल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील