यमुना प्रदूषण: हरियाणा सरकार के खिलाफ अदालत जाने पर विचार करेंगे: चड्ढा

By भाषा | Updated: December 31, 2020 20:30 IST2020-12-31T20:30:01+5:302020-12-31T20:30:01+5:30

Yamuna pollution: will consider going to court against Haryana government: Chadha | यमुना प्रदूषण: हरियाणा सरकार के खिलाफ अदालत जाने पर विचार करेंगे: चड्ढा

यमुना प्रदूषण: हरियाणा सरकार के खिलाफ अदालत जाने पर विचार करेंगे: चड्ढा

नयी दिल्ली, 31 दिसम्बर दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष राघव चड्ढा ने बृहस्पतिवार को कहा कि जल बोर्ड ‘‘उदासीन’’ हरियाणा सरकार के खिलाफ अदालत जाने पर विचार करेगा क्योंकि यमुना में प्रदूषक तत्वों को बहाना अभी बंद नहीं किया गया है जिससे राष्ट्रीय राजधानी में पेयजल आपूर्ति प्रभावित होती है।

बोर्ड के अधिकारियों के साथ एक बैठक में चड्ढा ने नदी के जल में अमोनिया के उच्च स्तर के शोधन के लिए ओजोनेशन संयंत्रों की व्यवहार्यता पर भी चर्चा की।

उन्होंने कहा कि वे उदासीन हरियाणा सरकार पर निर्भर नहीं हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि सक्रिय और निवारक कदम यह सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक हैं कि दिल्ली के निवासियों को स्वच्छ, सुरक्षित और निर्बाध रूप से पानी मिले।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने इस तरह के अमोनिया के उच्च स्तर के शोधन के वास्ते ओजोनेशन संयंत्रों की व्यवहार्यता पर भी चर्चा की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Yamuna pollution: will consider going to court against Haryana government: Chadha

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे