लाइव न्यूज़ :

खतरे के निशान से ऊपर यमुनाः एक्शन में सीएम केजरीवाल, 15,000 लोगों को शिविर में भेजा गया, भोजन-पानी और दवाओं का बंदोबस्त

By भाषा | Updated: August 21, 2019 15:54 IST

हिमाचल प्रदेश और हरियाणा में भारी बारिश के बाद दिल्ली में युमना नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। युमना के निचले किनारे रहने वाले लोगों को शिविर में भेज दिया गया। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि शिविर केंद्र में सभी बंदोबस्त किए गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बाढ़ पीड़ितों से कहा-कमी पड़ने पर सरकार राहत सामग्री मुहैया कराएगी।दिल्ली सरकार के अधिकारियों ने कहा कि जल का स्तर कई घंटों से 206.60 मीटर पर स्थिर है और इसके कम होने की संभावना है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात की और कहा कि अगर कोई ‘‘कमी’’ पड़ी तो सरकार राहत सामग्री उपलब्ध कराएगी।

यमुना नदी के निचले इलाकों के डूबने के बाद नदी के मैदानी हिस्से में रह रहे 15,000 से अधिक लोगों को विभिन्न सरकारी एजेंसियों द्वारा लगाए शिविरों में भेज दिया गया है। यमुना बुधवार को भी खतरे के निशान से काफी ऊपर बह रही है।

हालांकि, दिल्ली सरकार के अधिकारियों ने कहा कि जल का स्तर कई घंटों से 206.60 मीटर पर स्थिर है और इसके कम होने की संभावना है। केजरीवाल ने उस्मानपुर इलाके में लगाए शिविरों में रह रहे लोगों से मुलाकात की।

मुलाकात के बाद केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘यमुना किनारे बाढ़ से प्रभावित लोगों से मिला। ज्यादातर लोग अपने घरों में अपना सामान छोड़ आए है लेकिन अच्छी बात यह है कि जान का कोई नुकसान नहीं हुआ। शिविरों, भोजन, पानी और दवाओं का बंदोबस्त कर लिया गया है। अगर कोई कमी हो तो हमें बताएं, हम फौरन आवश्यक कार्रवाई करेंगे।’’

दिल्ली भाजपा प्रमुख मनोज तिवारी और पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल समेत भाजपा के कई नेताओं ने भी प्रभावित लोगों से मुलाकात की और उन्हें मदद दी। गोयल ने आरोप लगाया कि उनके दौरे के दौरान लोगों ने उस्मान खादर इलाके में शिविरों, शौचालयों और भोजन की अनुपलब्धता की शिकायत की।

हालांकि, दिल्ली के राजस्व मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा कि राहत शिविरों में रह रहे लोग सरकार के प्रयासों की सराहना कर रहे हैं। गहलोत ने ट्वीट किया, ‘‘राहत शिविरों में रह रहे लोग दिल्ली सरकार की कोशिशों की सराहना कर रहे हैं। भोजन, पानी और अन्य आवश्यक राहत सामग्री मुहैया करायी जा रही है। राजस्व विभाग के अधिकारी अन्य विभागों के समन्वय से चौबीसों घंटे काम कर रहे हैं।’’ भाषा गोला दिलीप दिलीप

टॅग्स :बाढ़अरविन्द केजरीवालदिल्लीहरियाणाहिमाचल प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया