लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश के सीएम जगन मोहन रेड्डी ने शिक्षा विभाग को अब्दुल कलाम पुरस्कार का नाम बरकरार रखने के दिए निर्देश

By भाषा | Updated: November 5, 2019 20:47 IST

2015 में शुरू हुआ डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्रतिभा पुरस्कार सरकारी स्कूलों के उन मेधावी छात्रों को दिया जाता है जो दसवीं कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हैं। इस पुरस्कार के तहत एक प्रमाणपत्र, स्मृति चिह्न और उच्च शिक्षा के लिए छात्रवृत्तियां प्रदान की जाती है।

Open in App
ठळक मुद्देआंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी ने मंगलवार को स्कूली शिक्षा विभाग को एक पुरस्कार का नाम पूर्व राष्ट्रपति ‘एपीजे अब्दुल कलाम’ के नाम पर बरकरार रखने के निर्देश दिए। इससे एक दिन पहले पुरस्कार का नाम कलाम के स्थान पर रेड्डी के दिवंगत पिता वाई एस राजशेखर रेड्डी के नाम पर रखने का आदेश जारी किया गया था जिसे लेकर विवाद पैदा हो गया।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी ने मंगलवार को स्कूली शिक्षा विभाग को एक पुरस्कार का नाम पूर्व राष्ट्रपति ‘एपीजे अब्दुल कलाम’ के नाम पर बरकरार रखने के निर्देश दिए। इससे एक दिन पहले पुरस्कार का नाम कलाम के स्थान पर रेड्डी के दिवंगत पिता वाई एस राजशेखर रेड्डी के नाम पर रखने का आदेश जारी किया गया था जिसे लेकर विवाद पैदा हो गया।

स्कूल शिक्षा विभाग ने सोमवार को आदेश जारी किए थे जिसमें डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्रतिभा पुरस्कार का नाम वाईएसआर विद्या पुरस्कार कर दिया गया। नगर प्रशासन मंत्री बोत्सा सत्यनारायण ने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘मुख्यमंत्री ने पुरस्कारों के नाम में परिवर्तन के बारे में उन्हें सूचित किए बगैर स्कूल शिक्षा प्रधान सचिव बी राजशेखर द्वारा जारी आदेश पर कड़ा संज्ञान लिया है।

उन्होंने कहा कि सोमवार को जारी किया आदेश वापस लिया जाए और पुरस्कारों के लिए डॉ. कलाम का नाम बरकरार रखा जाए।’’ 2015 में शुरू हुआ यह पुरस्कार सरकारी स्कूलों के उन मेधावी छात्रों को दिया जाता है जो दसवीं कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हैं। इस पुरस्कार के तहत एक प्रमाणपत्र, स्मृति चिह्न और उच्च शिक्षा के लिए छात्रवृत्तियां प्रदान की जाती है।

इस पुरस्कार का नाम 2016 में पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के नाम पर रख दिया गया था। चूंकि जगन मोहन रेड्डी के नेतृत्व वाली सरकार हर योजना का नाम बदल रही है और उनका नाम मुख्यमंत्री के दिवंगत पिता वाई एस राजशेखर रेड्डी के नाम पर रख रही है तो ऐसा प्रतीत होता है कि स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने प्रतिभा पुरस्कारों का नाम वाईएसआर के नाम पर रखने का फैसला किया। 

टॅग्स :आंध्र प्रदेश निर्माण दिवस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

क्राइम अलर्टशादीशुदा नेवी कर्मचारी ने की प्रेमिका की हत्या, शव के 3 टुकड़े किए, एक टुकड़ा फ्रीज़र में रखा, दूसरा बिस्तर के नीचे छिपाया और एक टुकड़े को जला दिया

क्राइम अलर्टमाता-पिता के घर गई पत्नी?, नौसेना कर्मचारी रविंद्र ने प्रेमिका मौनिका को घर बुलाया, हत्या कर शव टुकड़े-टुकड़े कर आधा फ्रिज में और आधा बोरी में पैक कर फेंका?

क्रिकेट7वीं आईडीसीए महिला टी10 राष्ट्रीय क्रिकेट चैंपियनशिपः 5 रन से विजेता, आंध्र प्रदेश ने दिल्ली को हराया

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे