लाइव न्यूज़ :

पहलवानों ने स्वीकार की बृजभूषण शरण सिंह सिंह की चुनौती, नार्को टेस्ट कराने के लिए तैयार

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: May 22, 2023 14:48 IST

यौन शोषण के आरोपी भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने पहलवानों को लाई डिटेक्टर टेस्ट कराने की चुनौती दी थी। बृजभूषण शरण सिंह ने कहा था कि वह सच्चाई सामने लाने के लिए अपना नार्को टेस्ट कराने के लिए तैयार हैं, बशर्ते पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया की भी यही जांच की जाए।

Open in App
ठळक मुद्देधरने पर बैठे पहलवानों ने स्वीकार की बृजभूषण शरण सिंह सिंह की चुनौतीबजरंग पूनिया और विनेश को दी थी नार्को टेस्ट कराने चुनौतीपहलवान बोले- जितनी भी लड़कियों ने शिकायत की है सब नार्को टेस्ट कराने को तैयार

नई दिल्ली: दिल्ली के जंतर-मंतर पर बैठे पहलवानों ने बृजभूषण शरण सिंह द्वारा दी गई नार्को टेस्ट की चुनौती को स्वीकार कर लिया है। पहलवानों ने कहा कि जितनी भी लड़कियों ने शिकायत दर्ज कराई है वो सब नार्को टेस्ट के लिए तैयार हैं।

मीडिया से बात करते हुए पहलवान विनेश फोगाट ने कहा, "मैं अपने माध्यम से बृजभूषण जी को कहना चाहती हूं कि जितनी भी लड़कियां हैं जिन्होंने शिकायत की है वो सभी नार्को टेस्ट के लिए तेयार हैं। यह लाइव चलना चाहिए ताकि पूरे देश को पता चले कि उन्होंने देश की बेटियों के साथ कितनी दरिंदगी और ज्यादती की है।" 

इससे पहले बजरंग पूनिया ने कहा, "बृजभूषण शरण सिंह की चुनौती मंजूर है।  मैं नार्को टेस्ट के लिए तैयार हूं। महिला पहलवान भी नार्को टेस्ट करवाने के लिए तैयार हैं। चीफ कोच का भी नाार्को टेस्ट हो। नार्को टेस्ट सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो, हम सभी नार्को टेस्ट कराने के लिए तैयार हैं।" 

बता दें कि यौन शोषण के आरोपी भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने पहलवानों को लाई डिटेक्टर टेस्ट कराने की चुनौती दी थी। बृजभूषण शरण सिंह ने कहा था कि वह सच्चाई सामने लाने के लिए अपना नार्को टेस्ट कराने के लिए तैयार हैं, बशर्ते पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया की भी यही जांच की जाए।

बृजभूषण शरण सिंह सिंह की तरफ से उनके बेटे प्रतीक भूषण सिंह ने ट्विटर पर एक संदेश पोस्ट किया था जिसमें लिखा था, "मैं अपना नारको टेस्ट, पॉलीग्राफ टेस्ट या लाई डिटेक्टर टेस्ट करवाने के लिए तैयार हूं, लेकिन मेरी शर्त है कि मेरे साथ विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया का भी यह टेस्ट होना चाहिए। अगर दोनों पहलवान अपना टेस्ट करवाने के लिए तैयार हैं तो प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाकर घोषणा करें और मैं उनको वचन देता हूं कि मैं भी इसके लिए तैयार हूं। मैं आज भी अपनी बात पर कायम हूं और हमेशा कायम रहने का देशवासियों से वादा करता हूं।" 

बता दें कि पहलवान 23 मार्च को इंडिया गेट तक कैंडल मार्च निकालने वाले हैं। इस बारे में पहलवान साक्षी मलिक ने कहा कि हम 23 मार्च को इंडिया गेट तक कैंडल मार्च निकालेंगे। यह कैंडल मार्च शाम 5 बजे निकाला जाएगा। इंडिया गेट हमारे शहीदों की जगह है इसलिए हम वहां जा रहे हैं। हम वहां अपनी मर्यादा में रहकर कैंडल मार्च निकालेंगे। 

टॅग्स :बृज भूषण शरण सिंहबजरंग पूनियाविनेश फोगाटसाक्षी मलिक
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: मंच पर मुंह के बल गिरे WFI के पूर्व चेयरमैन बृजभूषण सिंह, यूजर्स ने भाजपा नेता की उड़ाई खिल्ली

भारतब्रज भूषण शरण सिंह जी की उपस्थिति में अयोध्या की राष्ट्र कथा बनी विचार और चेतना का मंच, 6 जनवरी कथा का पाँचवाँ दिन

भारतस्टार पहलवान विनेश फोगट ने संन्यास का फैसला पलटा, 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक्स में मेडल जीतने का लक्ष्य

भारतकुश्ती भारत में सिर्फ खेल नहीं, हमारी परंपरा और संस्कृति की विरासत, भारत की प्रो रेसलिंग लीग 2026 में शानदार वापसी के लिए तैयार

भारतBrij Bhushan Sharan Singh News: बृजभूषण शरण सिंह को बड़ी राहत, हटेगा पॉक्सो एक्ट, पुलिस की ‘क्लोजर रिपोर्ट’ स्वीकार

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?