लाइव न्यूज़ :

'बताओ कहां आना है...पीठ नहीं दिखाऊंगा...सीने पर खाऊंगा गोली', पूर्व आईपीएस अधिकारी के बयान पर पहलवान बजरंग पूनिया का जवाब

By आजाद खान | Updated: May 30, 2023 10:17 IST

जंतरमंतर पर प्रदर्शन कर रहे पहलवानों को लेकर एक पूर्व आईपीएस अधिकारी ने एक ट्वीट किया था। अधिकारी ने कहा था कि 'जरूरत पड़ी तो हम गोली भी चला सकते हैं लेकिन केवल इसलिए नहीं कि आप कह रहे हैं। फिलहाल उन्हें वहां से उठाकर कूड़े की तरह फेंक दिया गया। अनुच्छेद 129 पुलिस को फायरिंग करने का अधिकार देता है। परिस्थिति बनने पर इसका उपयोग भी किया जा सकता है।'

Open in App
ठळक मुद्देपूर्व आईपीएस अधिकारी ने प्रदर्शन कर रहे पहलवानों पर गोली चलाने का बयान दिया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि जरूरत पड़ने पर पहलवानों पर गोली भी चलाया जा सकता है। ऐसे में इसका जवाब पहलवान बजरंग पूनिया ने दिया है।

नई दिल्ली:  सोमवार को पहलवान बजरंग पूनिया और केरल के पूर्व पुलिस महानिदेशक एनसी अस्थाना ट्विटर पर भिड़ते हुए दिखाई दिए हैं। विवाद इस बात से शुरू हुआ कि पूर्व आईपीएस अधिकारी ने एक ट्वीट किया था जिसमें जंतरमंतर में प्रदर्शन कर रहे पहलवानों को जरूरत पड़ने पर गोली मारने की भी बात कही गई थी। इसका जवाब देते हुए पहलवान बजरंग पूनिया ने एक ट्वीट भी किया था और पूर्व आईपीएस अधिकारी से पूछा था कि 'गोली खाने के लिए कहां आना है।'

बता दें जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे पहलवानों ने नए संसद भवन के उद्घाटन के दिन जंतर-मंतर से भवन तक मार्च करने का फैसला किया था। ऐसे में जैसे ही वे भवन की ओर बढ़े थे पुलिस के साथ उनकी हाथापाई हुई थी और फिर पहलवानों को हिरासत में ले लिया गया था। 

पूर्वा आईपीएस अधिकारी ने क्या ट्वीट किया था

रविवार को पहलवानों को हिरासत में लिए जाने के बाद केरल के पूर्व आईपीएस अधिकारी एनसी अस्थाना का एक ट्वीट सामने आया था। इस ट्वीट में एनसी अस्थाना ने लिखा था कि 'जरूरत पड़ी तो हम गोली भी चला सकते हैं लेकिन केवल इसलिए नहीं कि आप कह रहे हैं। फिलहाल उन्हें वहां से उठाकर कूड़े की तरह फेंक दिया गया। अनुच्छेद 129 पुलिस को फायरिंग करने का अधिकार देता है। परिस्थिति बनने पर इसका उपयोग भी किया जा सकता है। इसलिए शिक्षित होना जरूरी है। पोस्टमार्टम टेबल पर आप से फिर मुलाकात होगी।'

इस पर पूनिया ने जवाब दिया था

ऐसे में पूर्व आईपीएस अधिकारी के इस ट्वीट का बजरंग पूनिया ने जवाब भी दिया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि 'यह आईपीएस अधिकारी हमें गोली मारने की बात कह रहा है। मैं यहां सामने खड़ा हूं। बताओ मुझे गोली खाने कहां आना है...कसम है कि मैं पीठ नहीं दिखाऊंगा। मैं अपने सीने पर तुम्हारी गोली खाऊंगा। अब हमारे साथ यही करना बाकी रह गया था। यह भी सही।'

टॅग्स :बजरंग पूनियाNew DelhiसंसदPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

भारत अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी