लाइव न्यूज़ :

शिया बोर्ड के अध्यक्ष ने कहा- मस्जिद बनाने के लिए सुन्नियों को दी जा रही जमीन हमें मिलती तो कराते दूसरे राम मंदिर का निर्माण

By भाषा | Updated: February 5, 2020 18:46 IST

उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल द्वारा अयोध्या में मस्जिद निर्माण के लिए सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड को 5 एकड़ जमीन दिए जाने की मंजूरी के बाद रिजवी ने एक बयान में कहा कि शिया मुसलमान रहे मीर बाकी ने अयोध्या में वह ढांचा बनवाया था।

Open in App
ठळक मुद्दे शिया बोर्ड के अध्यक्ष रिजवी ने कहा कि शिया मुसलमानों ने हमेशा सुन्नियों से दबकर अपनी आवाज नहीं उठाई। उन्होंने कहा कि जब शिया वक्फ बोर्ड ने अपनी बात उच्चतम न्यायालय में रखी तब 71 साल की देर हो चुकी थी।

उत्तर प्रदेश शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी ने बुधवार को कहा कि उच्चतम न्यायालय के आदेश पर अयोध्या में मस्जिद निर्माण के लिए सुन्नियों को दी जा रही जमीन अगर उनके बोर्ड को मिलती तो वह उस पर भी राम मंदिर का निर्माण कराता।

उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल द्वारा अयोध्या में मस्जिद निर्माण के लिए सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड को 5 एकड़ जमीन दिए जाने की मंजूरी के बाद रिजवी ने एक बयान में कहा, ‘‘शिया मुसलमान रहे मीर बाकी ने अयोध्या में वह ढांचा बनवाया था। अब उसके बदले में सुन्नियों को जमीन मिल रही है तो यह शिया मुसलमानों की ही गलती का नतीजा है।’’उन्होंने कहा, ‘‘अगर यह जमीन आज शिया वक्फ बोर्ड को मिल रही होती तो वहां वह दूसरे राम मंदिर का निर्माण कराता।’’रिजवी ने कहा कि शिया मुसलमानों ने हमेशा सुन्नियों से दबकर अपनी आवाज नहीं उठाई। जब शिया वक्फ बोर्ड ने अपनी बात उच्चतम न्यायालय में रखी तब 71 साल की देर हो चुकी थी। इसकी वजह से आज 5 एकड़ जमीन जो शिया मुसलमानों की होनी चाहिए थी, वह सुन्नियों को मिल रही है।मालूम हो कि रिजवी गत 9 नवंबर को अयोध्या मामले में फैसला आने से बहुत पहले से ही विवादित स्थल को शिया वक्फ संपत्ति बताते हुए उस पर राम मंदिर का निर्माण कराने के हिमायती रहे हैं। 

टॅग्स :बाबरी मस्जिद विवादअयोध्याउत्तर प्रदेशसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब