लाइव न्यूज़ :

"नालायक शब्द असंसदीय भाषा नहीं", संजय राउत ने दत्ता दलवी की गिरफ्तारी पर शिंदे सरकार को बताया तानाशाह

By आकाश चौरसिया | Updated: November 29, 2023 13:34 IST

सांसद संजय राउत ने दत्ता दलवी के पर कहा कि इसमें गलत क्या है? उन्होंने कहा कि यह कोई असंसदीय शब्द तो था नहीं, इसके साथ महाराष्ट्र सरकार से सवाल कर पूछा कि क्या देश में कोई सेंसरशिप है? पूर्व मेयर दत्ता दलवी को उनके बयान पर आज सुबह मुंबई पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। 

Open in App
ठळक मुद्देउद्धव गुट के नेता दत्ता दलवी की गिरफ्तारी पर संजय राउत ने राज्य सरकार से सीधा सवाल कियासंजय राउत ने महाराष्ट्र सरकार से पूछा, "क्या देश में कोई सेंसरशिप है"त्ता दलवी के बयान को लेकर सांसद संजय राउत ने कहा कि इसमें गलत क्या है?

मुंबई: शहर के पूर्म मेयर और उद्धव गुट के नेता दत्ता दलवी के बयान को लेकर सांसद संजय राउत ने कहा कि इसमें गलत क्या है? उन्होंने कहा कि यह कोई असंसदीय शब्द तो थी नहीं, इसके साथ महाराष्ट्र सरकार से सवाल कर पूछा कि क्या देश में कोई सेंसरशिप है? पूर्व मेयर दत्ता दलवी को सीएम शिंदे पर दिए विवादित बयान पर आज सुबह मुंबई पुलिस ने हिरासत में ले लिया था।

संजय राउत ने मीडिया से बात करते हुए आगे कहा कि अगर वह सीएम एकनाथ शिंदे की जगह उद्धव ठाकरे के लिए भी "नालायक" शब्द का उपयोग किया होता, तो इसमें क्या गलत है? यह कोई असंसदीय शब्द नहीं है। सांसद ने कहा कि शिंदे सरकार तानाशाह है। 

असल में दत्ता दलवी ने टिप्पणी पर आपत्ति जताते हुए कहा था कि एकनाथ शिंदे को "हिन्दूहृदयमृत" कहना वीर सावरकर और बालासाहेब ठाकरे का अपमान है। इस अपमान के लिए उनके शिंदे के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जानी चाहिए। 

मुंबई पुलिस ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खिलाफ कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी करने के लिए शिवसेना (यूबीटी) नेता और शहर के पूर्व महापौर दत्ता दलवी को बुधवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। भांडुप थाने के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि रविवार को उद्धव ठाकरे की शिवसेना द्वारा उपनगर भांडुप में एक सभा आयोजित की गई थी। 

सभा में दलवी ने कथित तौर पर शिंदे के खिलाफ कुछ आपत्तिजनक बयान दिए। इस आधार पर दलवी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। अधिकारी के अनुसार, दलवी को बुधवार को भांडुप इलाके से गिरफ्तार किया गया। मामले में जांच जारी है।

टॅग्स :महाराष्ट्रएकनाथ शिंदेसंजय राउतमुंबईमुंबई पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव