लाइव न्यूज़ :

लद्दाख में बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा सोलर पॉवर प्लांट, मैदानों को करेगा रौशन

By स्वाति सिंह | Updated: January 13, 2019 09:11 IST

इस प्रोजेक्ट को लेह के न्योमा में हनले-खलदो में बनाया जाएगा। इसके साथ ही करगिल सोलर प्लांट यूनिट को जान्स्कार के सुरु में बनाया जाएगा।जोकि डिस्ट्रिक्ट हेडक्वार्टर से लगभग 254 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। 

Open in App

देश के खूबसूरत जगहों में से एक लद्दाख में अब जल्द ही दुनिया का सबसे बड़ा सोलर प्लांट लगाए जाने की तैयारी है। खबरों की मानें तो इस सोलर प्लांट के द्वारा एक साल में लगभग 12,750 टन तक के कार्बन उत्सर्जन को रोकने में मदद मिलेगी। इसे प्लांट को दक्षिणी करगिल से लगभग 200 किलोमीटर दूर लगाए जाने की बात चल रही है।इसके साथ ही इसको लगाने से आसपास के इलाकों के निवासियों को रोजगार भी मिलेगा। 

भारत की सोलर एनर्जी कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (एसईसीआई) को इस कार्य को पूरा करने की जिम्मेदारी दी गई है। एसईसीआई ही इससे जुड़े प्रॉजेक्ट्स को प्रमोट कर रही है।टाइम्स ऑफ़ इंडिया में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक इस प्रोजेक्ट के लगने से साल 2023 तक लद्दाख में लगभग 5,000 मेगावॉट की यूनिट और करगिल के लिए लगभग 2,500 मेगावॉट की यूनिट तैयार हो जाएगी। वहीं इसपर लगभग 45,000 करोड़ रुपये की लागत होगी। 

इस प्रोजेक्ट को लेह के न्योमा में हनले-खलदो में बनाया जाएगा। इसके साथ ही करगिल सोलर प्लांट यूनिट को जान्स्कार के सुरु में बनाया जाएगा।जोकि डिस्ट्रिक्ट हेडक्वार्टर से लगभग 254 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। 

इस प्रोजेक्ट को लेह और करगिल प्रशासन ने 12,500 एकड़ गैर-चरने वाली भूमि को नामित किया।जहां ये प्रोजेक्ट लगने के बाद 3% वार्षिक वृद्धि के साथ प्रति वर्ष लगभग 1,200 रुपये प्रति हेक्टेयर का किराया भी कमाएगा। इसके साथ ही उम्मीद लगाई जा रही है कि सोलर पैनल परियोजनाएं सीमावर्ती क्षेत्रों में विकास को बढ़ावा देंगी और साथ ही स्थानीय लोगों को रोजगार भी उपलब्ध कराया जा सकता है। 

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब