लाइव न्यूज़ :

World Heritage Day 2020: आज विश्व धरोहर दिवस, जानिए कब हुई थी शुरुआत और क्या है इसका महत्व

By विनीत कुमार | Updated: April 18, 2020 09:56 IST

World Heritage Day: इंटरनेशनल काउंसिल ओन मॉन्यूमेंट्स एंड साइट्स (ICOMOS) ने साल 1982 में 18 अप्रैल को विश्व धरोहर दिवस के रूप में घोषित किया था।

Open in App
ठळक मुद्देहर साल 18 अप्रैल को पूरी दुनिया मनाती है विश्व धरोहर दिवस, इस बार कोरोना का सायाविश्व धरोहर दिवस की शुरुआत 1982 में हुई थी, हर साल होती है अलग-अलग थीम

दुनिया भर में छाए कोरोना संकट के बीच आज विश्व धरोहर दिवस (World Heritage Day) है। इसे हर साल 18 अप्रैल को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य पूरी दुनिया के सांस्कृतिक विरासतों, स्मारकों और स्थलों की विविधता और प्रासंगिकता के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। 

यह दिन इस बात पर भी विचार करने का होता है कि एतिहासिक दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थलों को आने वाली पीढ़ियों के लिए बचाए रखने के लिए कितनी कोशिश हो रही है। साथ ही ये दिन इस ओर भी ध्यान दिलाता है कि हमारी धरोहरों को कितने रखरखाव की जरूरत है। विश्व धरोहर ऐतिहासिक या पर्यावरण दोनों के लिहाज से महत्वपूर्ण होते हैं।

World Heritage Day: कब हुई थी विश्व धरोहर दिवस की शुरुआत

इंटरनेशनल काउंसिल ओन मॉन्यूमेंट्स एंड साइट्स (ICOMOS) ने साल 1982 में 18 अप्रैल को विश्व धरोहर दिवस के रूप में घोषित किया। उसी साल यूनेस्को ने भी इसे मान्यता दी। हर साल इस दिवस की अलग-अलग थीम होती है। यूनेस्को के अनुसार दुनिया भर में आज 1121 वर्ल्ड हेरिटेज साइट्स मौजूद हैं। इसमें 869 सांस्कृतिक, 213 प्राकृतिक और 39 दोनों के मिश्रण हैं।

World Heritage Day: क्या है विश्व धरोहर दिवस का इस बार का थीम

इस बार विश्व धरोहर दिवस पर कोरोना का साया है। भारत की राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां सभी ऐतिहासिक स्मारक 17 मार्च से बंद हैं। ऐसा पहली बार है कि 18 अप्रैल को विश्व धरोहर दिवस पर स्मारकों में पर्यटकों की चहलकदमी नहीं दिखेगी। दरअसल दिल्ली का लालकिला, कुतुबमीनार और हुमायूं का मकबरा यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल की सूची में शामिल हैं। इस बार का विश्व धरोहर दिवस की थीम साझा संस्कृति, साझा विरासत और साझा जिम्मेदारी है। 

टॅग्स :दिल्लीकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील