World Forest Area: दुनिया में तीसरे स्थान पर भारत, 2010-2020 के बीच 266000 हेक्टेयर वनक्षेत्र की बढ़ोतरी, जानें टॉप-10 देश की सूची

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 24, 2024 11:41 IST2024-07-24T11:40:05+5:302024-07-24T11:41:21+5:30

World Forest Area: संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी ने भारत में नवीन तरीकों से बंजर भूमि पर पौधारोपण और कृषि वानिकी का विस्तार करने के प्रयासों की प्रशंसा की।

World Forest Area India ranks third in world annual increase 266000 hectares forest area 2010-2020 know list top-10 countries | World Forest Area: दुनिया में तीसरे स्थान पर भारत, 2010-2020 के बीच 266000 हेक्टेयर वनक्षेत्र की बढ़ोतरी, जानें टॉप-10 देश की सूची

file photo

HighlightsWorld Forest Area: कृषि वानिकी को समर्थन देने के उद्देश्य से एक नयी राष्ट्रीय नीति बनाया जाना भी शामिल है।World Forest Area: रिपोर्ट में कुछ देशों में वनों की कटाई में उल्लेखनीय कमी पर प्रकाश डाला गया है।World Forest Area: ब्राजील के अमेजन में 2023 में वनों की कटाई में 50 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई।

World Forest Area: भारत के वनक्षेत्र में 2010 से 2020 के बीच सालाना 2,66,000 हेक्टेयर की बढ़ोतरी हुई और वह इस अवधि में वन क्षेत्र मे बढ़ोतरी के मामले में दुनिया में तीसरे स्थान पर रहा। खाद्य एवं कृषि संगठन (एफएओ) की एक नयी रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। सोमवार को जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन वन क्षेत्र में 19,37,000 हेक्टेयर की बढ़ोतरी के साथ शीर्ष पर है, जबकि ऑस्ट्रेलिया 4,46,000 हेक्टेयर वृद्धि के साथ दूसरे और भारत तीसरे स्थान पर है। शीर्ष 10 में शामिल अन्य देशों में चिली, वियतनाम, तुर्किये, अमेरिका, फ्रांस, इटली और रोमानिया शामिल हैं।

संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी ने भारत में नवीन तरीकों से बंजर भूमि पर पौधारोपण और कृषि वानिकी का विस्तार करने के प्रयासों की प्रशंसा की। इन प्रयासों में देश में कृषि वानिकी को समर्थन देने के उद्देश्य से एक नयी राष्ट्रीय नीति बनाया जाना भी शामिल है। रिपोर्ट में कुछ देशों में वनों की कटाई में उल्लेखनीय कमी पर प्रकाश डाला गया है।

उदाहरण के लिए, इंडोनेशिया में 2021 से 2022 के बीच वनों की कटाई में 8.4 प्रतिशत की गिरावट देखी गई, जबकि ब्राजील के अमेजन में 2023 में वनों की कटाई में 50 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई। एफएओ की रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि 2000 से 2010 और 2010 से 2020 की अवधि में वैश्विक स्तर पर मैनग्रोव की सकल गिरावट दर में 23 प्रतिशत की कमी आई है। एफएओ ने इस बात पर जोर दिया कि जलवायु परिवर्तन के कारण आग और कीटों सहित विभिन्न कारकों की वजह से वनों को नुकसान हो रहा है।

Web Title: World Forest Area India ranks third in world annual increase 266000 hectares forest area 2010-2020 know list top-10 countries

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे