लाइव न्यूज़ :

यूपी चुनाव: प्रधानमंत्री मोदी के तंज पर अखिलेश यादव का पलटवार, भाजपा सरकार को बताया- 'कैंचीजीवी'

By भाषा | Updated: December 11, 2021 22:14 IST

अखिलेश यादव ने कहा कि सपा के समय तीन चौथाई बन चुकी सरयू राष्ट्रीय परियोजना के शेष बचे काम को पूरा करने में उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार ने पाँच साल लगा दिए।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के बीच जमकर चले शब्द बाण अखिलेश यादव ने सरयू नहर परियोजना के लिए अपनी पूर्व सरकार को श्रेय देते हुए भाजपा सरकार को कैंचीजीवी कहापीएम मोदी ने कहा- कुछ लोगों के लिए फीता काटना प्राथमिकता है, परियोजनाओं को पूरा करना हमारी प्राथमिकता है।

लखनऊ: सरयू नहर परियोजना को लेकर शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के बीच जमकर शब्द बाण चले। अखिलेश यादव ने इसे अपनी सरकार की परियोजना बता कर भाजपा सरकार को 'कैंचीजीवी' करार दिया। वहीं मोदी परोक्ष तौर पर यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि हो सकता है उन्होंने 'बचपन' में इस परियोजना का फीता काटा हो।

प्रधानमंत्री मोदी ने बलरामपुर में सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना का उद्घाटन किया। इससे पहले अखिलेश यादव ने एक ट्वीट करके भाजपा सरकार पर निशाना साधा।

यादव ने कहा, "सपा के समय तीन चौथाई बन चुकी सरयू राष्ट्रीय परियोजना के शेष बचे काम को पूर्ण करने में उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार ने पाँच साल लगा दिए। 2022 में फिर सपा का नया युग आएगा… विकास की नहरों से प्रदेश लहलहाएगा।"

'दूसरे के काम को अपना कहती है भाजपा'

अखिलेश यादव ने बाद में एक अन्य ट्वीट करके भाजपा सरकार को 'कैंचीजीवी' करार दिया और कहा, "दुनिया में मूलतः दो तरह के लोग होते हैं। कुछ वो जो सच में काम करते हैं और कुछ वो जो दूसरों का काम अपने नाम करते हैं…सपा की काम करनेवाली सरकार में और आज की ‘कैंचीजीवी’ सरकार में ये फ़र्क़ साफ़ है… इसीलिए बाइस (2022) के चुनाव में भाजपा पूरी तरह होने वाली साफ़ है।"

पीएम मोदी ने अखिलेश यादव पर कसा तंज

सरयू नहर परियोजना का उद्घाटन करने के बाद प्रधानमंत्री ने एक रैली में किसी का नाम लिए बगैर कहा कि वह इस बात का इंतजार कर रहे थे कि 'कोई' इस परियोजना का श्रेय ले। उन्होंने अखिलेश पर परोक्ष रूप से तंज करते हुए कहा, "जब मैं दिल्ली से चला था तो यह इंतजार कर रहा था कि कोई यह कहे कि वह इस परियोजना का फीता काट चुका है और यह योजना शुरू हो चुकी है। कुछ लोगों की यह आदत पड़ चुकी है। हो सकता है कि उन्होंने अपने बचपन में इसका फीता काटा हो।"

मोदी ने कहा, "कुछ लोगों के लिए फीता काटना ही प्राथमिकता होती है जबकि परियोजनाओं को पूरा करना हमारी प्राथमिकता है। मैं हैरान हूं कि इस देश में सिंचाई से संबंधित 99 परियोजनाएं दशकों तक अधूरी पड़ी रहीं।"

सरयू नहर परियोजना से 14 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध होगा, जिससे करीब 29 लाख किसानों को फायदा होगा।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावनरेंद्र मोदीअखिलेश यादवभारतीय जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे