लाइव न्यूज़ :

जब तक जम्मू-कश्मीर में दोनों संविधान लागू नहीं किये जाते, तब तक चुनाव नहीं लड़ूंगी: महबूबा मुफ्ती

By भाषा | Updated: July 12, 2021 22:20 IST

Open in App

जम्मू, 12 जुलाई पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने सोमवार को कहा कि वह तब तक चुनाव नहीं लड़ेंगी जब तक कि भारतीय और तत्कालीन राज्य का संविधान दोनों जम्मू-कश्मीर पर लागू नहीं हो जाते।

पूर्व मुख्यमंत्री ने यहां संवाददाताओं से कहा, '' यह (अनुच्छेद 370 और 35-ए को निरस्त करना) व्यक्तिगत रूप से मेरे लिए बहुत भावनात्मक मुद्दा है। मैंने भारत और राज्य के संविधान के तहत पहला चुनाव लड़ा। मैंने दोनों झंडे अपने हाथों में लिए। मैंने कहा है कि जब ​​तक (जेके में) दोनों संविधान एक साथ (मौजूद) नहीं होंगे तब तक मैं व्यक्तिगत रूप से चुनाव नहीं लड़ूंगीं।''

चुनाव लड़ने और मुख्यमंत्री बनने के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पीडीपी के पास केवल महबूबा मुफ्ती ही नहीं बल्कि कई सक्षम लोग हैं।

मुफ्ती ने हिजबुल मुजाहिदीन प्रमुख सैयद सलाहुद्दीन के बेटों को सरकारी सेवाओं से बर्खास्त करने के फैसले पर जम्मू-कश्मीर प्रशासन की भी आलोचना की और कहा, ''जब तक आपके पास सबूत नहीं हों, तब तक आप किसी पिता के कार्यों के लिए उसके बच्चे को जिम्मेदार नहीं ठहरा सकते।''

उन्होंने कहा, ''मैंने यह बार-बार कहा है, आप एक आदमी को पकड़ सकते हैं, लेकिन एक विचार को नहीं। आपको वाजपेयी (पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी) जी की तरह इस विचार का समाधान करना चाहिये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos