लाइव न्यूज़ :

महिला आत्महत्या मामला: भाजपा ने महाराष्ट्र सरकार के मंत्री को हटाने की मांग उठाई

By भाषा | Updated: February 13, 2021 19:30 IST

Open in App

मुंबई, 13 फरवरी भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को दावा किया कि पुणे में 23 वर्षीय एक युवती द्वारा कथित तौर पर आत्महत्या करने के मामले का संबंध महाराष्ट्र सरकार में वन मंत्री संजय राठौड़ से है।

भाजपा जहां पिछले दो दिन से घटना की जांच की मांग कर रही है वहीं, यवतमाल से शिवसेना नेता राठौड़ इस मुद्दे पर टिप्पणी के लिए उपलब्ध नहीं थे।

भाजपा विधायक अतुल भातखलकर ने वीडियो संदेश में कहा, “उपलब्ध इलेक्ट्रॉनिक और अन्य साक्ष्यों से संकेत मिला है कि घटना का संबंध संजय राठौड़ से है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को उन्हें मंत्रिमंडल से हटा देना चाहिए अन्यथा हमें यह मान कर चलना होगा कि मुख्यमंत्री उन्हें बचा रहे हैं।”

पुणे के हडपसर क्षेत्र में आठ फरवरी को तड़के, एक इमारत से गिरकर युवती की मौत हो गई थी।

वनवाड़ी पुलिस ने इस संबंध में दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।

सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट में दावा किया गया है मृतका का राज्य सरकार के किसी मंत्री से संबंध था।

भातखलकर ने कहा, “ठाकरे को एक विशेष जांच दल बनाना चाहिए जिसमें एक आईपीएस अधिकारी और एक सेवानिवृत्त न्यायाधीश शामिल हों। उन्हें सभी साक्ष्य अपने कब्जे में ले लेना चाहिए।”

वरिष्ठ शिवसेना नेता और शहरी विकास मंत्री एकनाथ शिंदे ने औरंगाबाद में संवाददाताओं से कहा कि किसी साक्ष्य के बिना किसी को मामले से नहीं जोड़ा जा सकता।

उन्होंने कहा, “मामला संवेदनशील और दुर्भाग्यपूर्ण है। प्रमाण के बिना किसी व्यक्ति का नाम इससे जोड़ना ठीक नहीं होगा। जल्दबाजी में इस्तीफे की मांग करना भी सही नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां