लाइव न्यूज़ :

Women's Reservation Bill: "इस बिल की शुरुआत तो सोनिया गांधी ने की थी", कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: September 19, 2023 11:06 IST

अधीर रंजन चौधरी ने महिला आरक्षण विधेयक पर कहा कि इस विधेयक की मांग तो यूपीए के जमाने से हो रही है और इसकी शुरूआत सोनिया गांधी ने की थी।

Open in App
ठळक मुद्देअधीर रंजन चौधरी ने कहा कि महिला आरक्षण विधेयक की मांग तो यूपीए के जमाने से हो रही हैइसकी मांग सोनिया गांधी ने शुरू की थी लेकिन बावजूद इसके इसमें इतना समय लग गया कांग्रेस चाहती है कि मोदी सरकार संसद में महिला आरक्षण विधेयक को जल्द से जल्द पारित कराए

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने संसद के विशेष सत्र के दौरान मोदी कैबिनेट द्वारा महिला आरक्षण विधेयक को मंजूरी मिलने पर कहा कि महिला आरक्षण विधेयक की मांग तो संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) के जमाने से हो रही है और इसकी शुरूआत तो सोनिया गांधी ने की थी।

समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा, “हम चाहते हैं कि सरकार संसद में महिला आरक्षण विधेयक जल्द से जल्द पेश करे और उसे ध्वनिमत से पारित किया जाए। महिला आरक्षण विधेयक की मांग को यूपीए के समय से हो रही है और हमारी नेता सोनिया गांधी ने ही इसकी शुरू की थी बावजूद इसके इसमें इतना समय लग गया लेकिन अब अगर इसे पेश किया दा रहा है तो हमें इसकी खुशी है।''

महिला आरक्षण विधेयक के संबंध में सूत्रों ने सोमवार को बताया कि केंद्रीय कैबिनेट की बैठक देर शाम पार्लियामेंट हाउस एनेक्सी में हुई। वैठक में मोदी मंत्रिमंडल ने महिला आरक्षण विधेयक को अपनी मंजूरी दे दी है।

कांग्रेस की राज्यसङा से महिला सांसद रंजीत रंजन ने  महिला आरक्षण विधेयक पर कहा है कि यह बीजेपी का चुनावी स्टंट है क्योंकि चुनाव के ठीक पहले उसे महिला आरक्षण बिल की याद आई है।

सांसद रंजीत रंजन ने कहा, “देखिए, यह कांग्रेस का बिल है। हमने इसे 9 मार्च 2010 को पेश किया था। बीजेपी 9 साल से ज्यादा समय से सत्ता में है, आपको चुनाव से ठीक पहले महिला आरक्षण बिल की याद क्यों आई? अगर यह बिल आज पटल पर आता है तो हम इसका स्वागत करेंगे क्योंकि हर कोई इस बात से सहमत है कि सदन और विधान सभा में महिलाओं की भागीदारी बढ़नी चाहिए।”

मालूम हो कि महिला आरक्षण विधेयक के तहत महिलाओं के लिए लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में 33 प्रतिशत सीटें आरक्षित करने का प्रावधान है। लैंगिक समानता और समावेशी शासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होने के बावजूद यह विधेयक बहुत लंबे समय से विधायी अधर में लटका हुआ था।

टॅग्स :अधीर रंजन चौधरीकांग्रेसUPAसोनिया गाँधीBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम