लाइव न्यूज़ :

Women's Reservation Bill: "गर्व है कि महिलाओं को भारत के भविष्य में समान हिस्सेदारी मिलेगी", मेनका गांधी ने कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: September 19, 2023 13:19 IST

भाजपा सांसद मेनका गांधी ने भारतीय संसद की समृद्ध विरासत की स्मृति में सेंट्रल हॉल में आयोजित समारोह में कहा कि उन्हें उस पल का हिस्सा बनने पर गर्व है, जब सरकार महिलाओं को ''भारत के भविष्य में बराबर की हिस्सेदारी'' देगी।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा सांसद मेनका गांधी ने संसद भवन के सेंट्रल हॉल में कहा कि उन्हें मोदी सरकार पर गर्व है यह बहुत बड़ी उपलब्धि है कि सरकार महिलाओं को भारत के भविष्य में बराबर की हिस्सेदारी दे रही हैपीएम मोदी लोगों को महज आंकड़ों के तौर पर नहीं बल्कि उनकी जरूरतों के हिसाब से देखते हैं

नई दिल्ली: भाजपा सांसद मेनका गांधी ने भारतीय संसद की समृद्ध विरासत की स्मृति में सेंट्रल हॉल में आयोजित समारोह में कहा कि उन्हें उस पल का हिस्सा बनने पर गर्व है, जब सरकार महिलाओं को ''भारत के भविष्य में बराबर की हिस्सेदारी'' देगी।

इसके साथ ही पूर्व महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने कहा कि सरकार के 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' के नारे, 'जन धन योजना' और 'उज्ज्वला योजना' जैसी सामाजिक योजनाओं का भी उल्लेख किया।

मेनका गांधी ने कहा, "मुझे इस क्षण का हिस्सा होने पर गर्व है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में सरकार ने गहरी जड़ें जमा चुकी विषमता को सुधारने और महिलाओं को भारत के भविष्य में समान हिस्सेदारी देने का काम किया है।"

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोगों को महज आंकड़ों के तौर पर नहीं बल्कि उनकी जरूरतों के हिसाब से देखते और परखते हैं। मेनका गांधी ने कहा, "आम लोगों का बैंक खाता खोलना, सभी को शौचालय प्रदान करके सम्मान देना, हर घर में पीने के स्वच्छ जल का नल पहुंचाना, गरीबों के लिए घर बनाना, गैस सिलेंडर, युवाओं को ऋण देना, उन्हें कौशल प्रदान करना, महामारी के दौरान उनकी रक्षा करना शामिल है।"

वरिष्ठ सांसद गांधी ने बेहद भावुक होते हुए कहा कि उन्होंने अपने पति संजय गांधी की मृत्यु के नौ साल बाद 32 साल की उम्र में संसद में प्रवेश किया और अपना अधिकांश जीवन इसी संसद भवन में बिताया है। उन्होंने कहा, ''मैंने सात प्रधानमंत्रियों और देश के भव्य इतिहास को आकार लेते हुए देखा है।''

मालूम हो कि लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य आज भारतीय संसद की समृद्ध विरासत की स्मृति में आयोजित एक समारोह में पुराने संसद भवन के ऐतिहासिक सेंट्रल हॉल में एकत्र हुए थे। (समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

टॅग्स :मेनका गाँधीमोदी सरकारBJPसंसद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?