लाइव न्यूज़ :

भाई दूज से दिल्ली की DTC बसों में महिलाओं का सफर होगा फ्री, CM केजरीवाल ने किया ऐलान

By स्वाति सिंह | Updated: October 28, 2019 16:06 IST

दिल्ली और दिल्ली-एनसीआर में चलने वाली हर डीटीसी और क्लस्टर बस में महिलाएं फ्री में सफ़र कर सकेंगी। इस बात ऐलान सीएम अरविंद केजरीवाल ने किया है।

Open in App
ठळक मुद्देमहिलाएं दिल्ली की डीटीसी बस और क्लस्टर बस में फ्री में सफर कर सकेंगी। दिल्ली में बसों से सफर करनेवाले यात्रियों में एक तिहाई संख्या महिलाओं की हैं। 

राजधानी दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने इस भाई दूज महिलाओं को तोहफा दिया है। मंगलवार से महिलाएं दिल्ली की डीटीसी बस और क्लस्टर बस में फ्री में सफर कर सकेंगी। 

इस बात ऐलान सीएम अरविंद केजरीवाल ने किया है। इसके तहत सुरक्षा के लिए बसों में 13 हजार मार्शलों की तैनाती भी की जाएगी। मार्शल के पदों के लिए भर्तियां हो चुकी हैं। बता दें कि दिल्ली में बसों से सफर करनेवाले यात्रियों में एक तिहाई संख्या महिलाओं की हैं। 

बसों में फ्री सफ़र करने के लिए महिलाओं को गुलाबी रंग का सिंगल जर्नी पास मिलेगा। यह पास बस के कंडक्टर के पास ही होगा। इसके लिए महिलाओं को पैसा नहीं देना होगा। बता दें कि दिल्ली और दिल्ली-एनसीआर में चलने वाली हर डीटीसी और क्लस्टर बस में महिलाएं फ्री में सफ़र कर सकेंगी। 

दिल्ली सरकार के इस फैसले में अच्छी बात यह है कि इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए महिलाओं को दिल्लीवासी होना जरूरी नहीं होगा। यह स्कीम फिलहाल मार्च 2020 तक लागू रहेगी।

 

टॅग्स :अरविन्द केजरीवालदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया