लाइव न्यूज़ :

Delhi: जनकपुरी के आवासीय इलाके में खुलने वाले शराब ठेके के विरोध में उतरी महिलाएं, बोलीं- "घर से निकलना दुश्वार हो जाएगा"

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 29, 2024 13:09 IST

देश की राजधानी दिल्ली स्थित जनकपुरी क्षेत्र के आवासीय इलाके में खुलने वाले शराब ठेके का आम जनता जमकर विरोध कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के जनकपुरी के आवासीय इलाके में खुलने वाले शराब ठेके का हो रहा है विरोध खुलने वाले शराब ठेके से दिल्ली विश्ववद्यालय के भारती कॉलेज से महज 100 मीटर की दूरी पर हैस्थानीय निवासियों को आश्चर्य है कि आबकारी विभाग ने कैसे इस शराब ठेके का लाइसेंस दिया है

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली स्थित जनकपुरी क्षेत्र के आवासीय इलाके में खुलने वाले शराब ठेके का आम जनता जमकर विरोध कर रही है। बताया जा रहा है कि खुलने वाले शराब ठेके से दिल्ली विश्ववद्यालय का भारती कॉलेज महज 100 मीटर की दूरी पर स्थित है। भारती कॉलेज में केवल लड़कियां पढ़ती हैं।

स्थानीय निवासी इस बात को लेकर आश्चर्य में हैं कि आखिर आबकारी विभाग ने कैसे इस शराब ठेके को आवासीय इलाके में खुलने की इजाजत दे दी है।

जानकारी के अनुसार जनकपुरी स्थित दिल्ली हॉट के पास खुल रहे शराब ठेके से महज चंद कदम की दूरी पर बच्चों की एक कोचिग संस्था भी चलती है, जिसे लेकर कोचिंग में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं में भी भय का माहौल है।

जनकपुरी के डीडए फ्लैट के बी टू सी ब्लॉक के आवासीय कॉलोनी में खुल रहे इस शराब ठेके के विरोध में इलाके की महिलाएं, वृद्ध और बच्चे बीते साल दिनों से लगातार धरना दे रहा हैं लेकिन प्रशासन के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही है।

डीडए फ्लैट के बी टू सी ब्लॉक के रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्लूए) ने शराब की दुकान खोले जाने का जमकर विरोध किया है लेकिन उनकी कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है। आरडब्लूए के अध्यक्ष संजय कपूर ने कहा कि शराब ठेका खोलने वाले भी इसी कॉलोनी के निवासी हैं और उन्हें हमारी ओर से सख्त चेतावनी दी गई, बावजूद वो ठेका खोलने पर अड़े हुए हैं।

उन्होंने कहा कि शराब ठेका खोलने वाले 7 या 8 तारीक को इसका विधिवत उद्घाटन करने की तैयारी कर रहे हैं लेकिन आरडब्लूए पूरी तरह से प्रयास कर रही है कि आवासीय कॉलोनी में यह शराब ठेका न खोला जाए और इसके लिए हमने रजौरी गार्डेन के एसडीएम को अपना शिकायती पत्र सौंपा है और वो इस मामले की जांच करा रहे हैं।

आरडब्यूए के उपाध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि एसोसिएशन ने स्थानीय आम आदमी पार्टी की एमएलए राजकुमारी ढिल्लो को भी इस बाबत एप्लिकेशन दिया है और उन्होंने भी आश्वासन दिया है कि आरडब्लूए की मांग पर सहानभूतिपूर्वक विचार करते हुए मामले की पड़ताल कराई जाएगी।

शराब ठेका खुलने से सबसे ज्यादा आक्रोशित महिलाएं हैं और उनका कहना है कि अगर ऐसा होता है तो उनका रोजाना सुबह-शाम घर से निकलना बंद हो जाएगा और शराब का ठेका खुलने से असामाजिक तत्वों का कॉलोनी में प्रवेश बढ़ जाएगा। इसके अलावा लोगों की यह भी शिकायत है कि शराब ठेका खुलने से कॉलोनी में रहने वाले युवाओं को भी गलत संदेश जाएगा और इसका असर पीढ़ियों पर पड़ेगा।

टॅग्स :दिल्लीJanakpuriआम आदमी पार्टीअरविंद केजरीवालArvind Kejriwal
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?