लाइव न्यूज़ :

...तो दिल्ली में डीटीसी बसों और मेट्रो में महिलाएं को नहीं देना होगा किराया

By भाषा | Updated: June 2, 2019 20:50 IST

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को नयी दिल्ली में एक जनसभा में यह भी कहा कि उनकी सरकार बिजली बिल में ‘‘फिक्स्ड चार्ज ’’को घटाने के लिए शहर के विद्युत विनियामक के साथ बात कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘सरकार डीटीसी बसों और दिल्ली मेट्रो में महिलाओं को किराये से छूट देने पर विचार कर रही है ताकि उनकी सुरक्षा के मद्देनजर उन्हें सार्वजनिक परिवहन के इस्तेमाल के लिए प्रोत्साहित किया जा सके। ’’

Open in App
ठळक मुद्देघरेलू उपभोक्ताओं के लिए मासिक फिक्स्ड चार्ज 2 किलोवाट तक के लिए 20 रूपये से बढ़ा कर 125 रूपये कर दिया गया। परिवहन विभाग के अधिकारियों ने इस बात का जिक्र किया कि मेट्रो ट्रनों में इसे लागू करने में थोड़ी मुश्किल होगी।

दिल्ली में अगले साल की शुरूआत में होने जा रहे विधानसभा चुनाव के मद्देनजर यहां आम आदमी पार्टी की सरकार महिलाओं को मेट्रो और डीटीसी बसों से मुफ्त में सफर कराने पर विचार कर रही है। इस कदम का उद्देश्य महिलाओं को सार्वजनिक वाहन के इस्तेमाल के लिए प्रोत्साहित करना है।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को नयी दिल्ली में एक जनसभा में यह भी कहा कि उनकी सरकार बिजली बिल में ‘‘फिक्स्ड चार्ज ’’को घटाने के लिए शहर के विद्युत विनियामक के साथ बात कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘सरकार डीटीसी बसों और दिल्ली मेट्रो में महिलाओं को किराये से छूट देने पर विचार कर रही है ताकि उनकी सुरक्षा के मद्देनजर उन्हें सार्वजनिक परिवहन के इस्तेमाल के लिए प्रोत्साहित किया जा सके। ’’

दिल्ली सरकार के एक अधिकारी ने कहा कि परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने सभी सार्वजनिक परिवहन बसों - डीटीसी और डीआईएमटीएस- तथा दिल्ली मेट्रो में महिलाओं को किराये से छूट देने के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करने के लिए बैठकें की हैं। हालांकि, परिवहन विभाग के अधिकारियों ने इस बात का जिक्र किया कि मेट्रो ट्रनों में इसे लागू करने में थोड़ी मुश्किल होगी।

दरअसल, दिल्ली मेट्रो रेल निगम में केंद्र और दिल्ली सरकार 50:50 के अशंधारक साझेदार हैं। मुख्यमंत्री ने यह भी दावा किया कि दिल्ली सरकार से परामर्श किए बगैर दिल्ली विद्युत विनियामक आयोग (डीईआरसी) ने पिछले साल विद्युत शुल्क का ‘‘फिक्स्ड चार्ज’’ बढ़ा दिया था।

उन्होंने कहा, ‘‘अगले महीने नया शुल्क निर्धारित किया जाना है। हमने डीईआरसी से फिक्स्ड चार्ज को पहले के स्तर पर लाने को कहा है और इस पर उनके राजी होने की संभावना है। उल्लेखनीय है कि घरेलू उपभोक्ताओं के लिए मासिक फिक्स्ड चार्ज 2 किलोवाट तक के लिए 20 रूपये से बढ़ा कर 125 रूपये कर दिया गया।

दिल्ली सरकार ऐसे उपभोक्ताओं को सब्सिडी मुहैया करती है। हालांकि, अन्य श्रेणियों में उपभोक्ता अधिक शुल्क देते हैं। हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में ‘आप’ ने नौ राज्यों एवं केंद्र शासित क्षेत्रों में 40 से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ा था लेकिन उसे महज एक सीट पर ही जीत मिल सकी। इस चुनाव में झटका लगने के तुरंत बाद पार्टी ने अगले साल होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव की तैयारी जोर शोर से शुरू कर दी है। 

टॅग्स :दिल्लीअरविन्द केजरीवालआम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित